टीम इंडिया में जगह मिलते ही इमोशनल हुए सूर्यांश शेडगे, इन्हें दिया अपने चयन का पूरा श्रेय

Published - 24 Jun 2026, 10:13 AM | Updated - 24 Jun 2026, 11:12 AM

Suryansh Shedge

मुंबई के युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge) की टीम इंडिया में सप्राइज़ एंट्री ने हर किसी को हैरान कर दिया है. नीतीश कुमार रेड्डी की इंजरी ने उनके लिए राष्ट्रीय टीम के दारवाजे खोल दिए और अब वह टीम के साथ आयरलैंड दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं. वहीं, अब सूर्यांश शेडगे ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उन्होंने (Suryansh Shedge) टीम में अपने सिलेक्शन का क्रेडिट दो खास लोगों को दिया है.

Suryansh Shedge की हुई टीम इंडिया में एंट्री

Suryansh Shedge

भारतीय टीम दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड पहुंच चुकी है. 26 जून को बेलफास्ट में पहला मुकाबला खेला जाएगा. जबकि 28 जून को दोनों टीमें दूसरे और आखिरी मैच के लिए आमने-सामने होगी. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया को भारी नुकसान झेलना पड़ा है. स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को जांघ की मांसपेशी (क्वाड्रिसेप) में इंजरी की वजह से टीम से बाहर होना पड़ा.

हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में टीम को उनसे काफी उम्मीदें थी, लेकिन अब उनकी चोट ने सबकी की टेंशन बढ़ा दी. हालांकि, नीतीश कुमार रेड्डी की अनुपस्थिति में सूर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge) को आयरलैंड सीरीज के लिए टीम में शामिल किया है.

IPL 2027 के लिए CSK के कप्तान का नाम आया सामने, इस खिलाड़ी के पास रहेगी जिम्मेदारी

Suryansh Shedge ने इन्हें दिया क्रेडिट

टीम इंडिया में सिलेक्शन के बाद सूर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge) काफी इमोशनल नजर आए. उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा कि वह इसका श्रेय अपने माता-पिता को देना चाहते हैं. आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले इस ऑलराउंडर ने कहा,

मैं अपने माता-पिता के लिए बहुत खुश हूँ क्योंकि उन्होंने मेरे लिए बहुत त्याग किए हैं। अगर वे न होते, तो मैं क्रिकेटर नहीं बन पाता - मेरी माँ बैंक में काम करती थीं, लेकिन उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी क्योंकि उन्हें प्रैक्टिस और मैचों के लिए मेरे साथ जाना पड़ता था।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी किया डेब्यू

गौरतलब है कि सूर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge) ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अपना भारतीय टी20 लीग में डेब्यू किया था. पिछले साल पंजाब किंग्स की जर्सी में उन्होंने अपना पहला आईपीएल मैच खेला था. ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह एक बार फिर श्रेयस अय्यर नेतृत्व में अपने करियर के नए पड़ाव का आगाज कर सकते हैं.

सूर्यांश शेडगे ने अब तक 30 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से कुल 356 रन निकले. वहीं गेंदबाजी करते हुए उनके हाथ 13 सफलताएं लगी. वहीं, अगर बात की जाए उनके आईपीएल करियर की तो 12 मैचों की 10 पारियों में वह 165 रन बना सके हैं. जबकि गेंदबाजी करते हुए वह एक पारी में कोई भी विकेट नहीं झटक पाए.

मुश्किल में फंसा दिल्ली कैपिटल्स का खिलाड़ी, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, अब जाना पड़ेगा जेल

Tagged:

team india PUNJAB KINGS IND vs IRE Suryansh Shedge
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com