मुश्किल में फंसा दिल्ली कैपिटल्स का खिलाड़ी, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, अब जाना पड़ेगा जेल
Published - 24 Jun 2026, 09:09 AM | Updated - 24 Jun 2026, 10:05 AM
Table of Contents
Delhi Capitals: टीम इंडिया अपनी आगामी टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड पहुंच गई है. 26 जून से दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाली इस श्रृंखला में कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी कप्तान के करियर का आगाज करेंगे. लेकिन इससे पहले क्रिकेट फैंस के लिए एख बुरी खबर सामने आई है.
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए खेलने वाले एक भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ बंगाल में FIR दर्ज हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन पर शादी का झूठा वादा कर यौन शोषण करने का आरोप लगा है. आइए विस्तार में जानते हैं कि क्या है पूरा मामला....
मुश्किल में फंसा Delhi Capitals का खिलाड़ी
दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का प्रतिनिधित्व करने वाले अभिषेक पोरेल (Abhishek Porel) पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाया गया है. मंगलवार का वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कर्नाटक की एक मेडिकल छात्र ने हुगली के मोगरा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई. हालांकि, अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों का खंडन किया है. रिपोर्ट्स की माने तो वह इस समय बेंगलुरू में ही मौजूद हैं.
किस बल्लेबाज के सामने गेंदबाजी करने से डरते जोफ्रा आर्चर? रोहित-कोहली नहीं इस खिलाड़ी का लिया नाम
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि वह अभिषेक पोरेल (Abhishek Porel) के साथ तीन साल से रिलेशनशिप में थीं और इस दौरान दोनों ने शादी करने का फैसला लिया. लेकिन डेढ़ साल पहले दोनों के बीच अनबन हो गई थी और मामला पुलिस तक पहुंच गया. हालांकि, उस समय कोई भी औपचारिक शिकायत नहीं दर्ज की गई. मगर इस बार युवती ने अपनी मां के साथ जाकर FIR करवाई है. वहीं, अब इस मामले की जांच शुरू हो चुकी है.
Abhishek Porel ने दिया बयान

अभिषेक पोरेल (Abhishek Porel) ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन करते हुए कहा वह इस समय अच्छा खेल रहे हैं, इसलिए उन पर ऐसे झूठे इल्जाम लगाए गए हैं. उन्होंने बताया कि,
"मैं अभी अच्छा खेल रहा हूं, इसलिए तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं. जब अधिकारी जांच का शुरुआती चरण पूरा कर लेंगे, तब मैं विस्तृत जवाब दूंगा. जब पुलिस जांच करेगी, तब मैं इस बारे में बात करूंगा. मैंने अभी तक पुलिस से बात नहीं की है."
आईपीएल 2026 में अभिषेक पोरेल (Abhishek Porel) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए चार मुकाबले खेले थे, जिसमें उनके बल्ले से 108 रन निकले. इस दैरान वह एक अर्धशतक की भी लगा पाए थे. वहीं, अगर बंगाल के इस खिलाड़ी के पूरे आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 35 मुकाबलों में 25.63 की औसत के साथ 769 रन बनाए हैं.
बिग ब्रेकिंग: ऋषभ पंत ने ज्वाइन की दिल्ली कैपिटल्स, इस स्टार खिलाड़ी के साथ हुआ ट्रेड
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर