बिग ब्रेकिंग: ऋषभ पंत ने ज्वाइन की दिल्ली कैपिटल्स, इस स्टार खिलाड़ी के साथ हुआ ट्रेड
Table of Contents
IPL Announced Rishabh Pant Trade: ऋषभ पंत आईपीएल 2026 से ही चर्चा में बने हुए हैं। पूरे सीजन के दौरान उनकी कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। खुद बल्ले से भी पंत ज्यादा असरदार प्रदर्शन नहीं कर पाए और 14 मैचों में 312 रन बनाए। उन्होंने ओपनिंग के साथ-साथ अन्य पोजीशन में भी खेला, लेकिन कुछ खास सफल नहीं हुए।
इसके बाद, जब ऋषभ पंत की टीम अंतिम स्थान पर रहकर एलिमिनेट हुई तो उन्होंने बड़ा फैसला लेते हुए कप्तानी पद से इस्तीफ़ा दे दिया। इसके बाद, उनके चर्चा में आने की वजह टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड से ड्रॉप होना रहा। पंत को ईशान किशन के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं, अब यह खिलाड़ी आईपीएल 2027 को लेकर चर्चा में आ गया है, क्योंकि पंत की टीम अब बदल गई है। अगले सीजन से पहले उन्हें ट्रेड (Rishabh Pant Trade) कर दिया गया है और वो वापस दिल्ली कैपिटल्स में आ गए हैं।
Rishabh Pant की दिल्ली कैपिटल्स में हुई वापसी

आईपीएल 2025 से पहले ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन होने के बजाय मेगा ऑक्शन में आने का फैसला किया और उन्हें सबसे महंगा खिलाड़ी बनाते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ में खरीदा था। पंत के DC को छोड़ने के पीछे टीम मैनेजमेंट में बदलाव को वजह बताया गया, क्योंकि पिछले दो सीजन GMR ग्रुप चार्ज संभाले हुआ था लेकिन अब JSW ग्रुप की वापसी होगी।
इस ग्रुप के डायरेक्टर पार्थ जिंदल से ऋषभ पंत के काफी अच्छे रिश्ते हैं, शायद यही वजह है कि उनके आते ही पंत की वापसी (Rishabh Pant Trade) अपनी पुरानी टीम में हो गई है। ऋषभ ने 2016 में दिल्ली फ्रेंचाइजी के साथ ही अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और 2021 में कप्तान बनाए गए। अब देखना होगा कि आगामी सीजन में उन्हें कप्तानी सौंपी जाती है या फिर बिना किसी दबाव के एक खिलाड़ी के तौर पर योगदान की आजादी जाती है।
इस खिलाड़ी के साथ ऋषभ पंत का हुआ ट्रेड
लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को अपनी टीम से विदाई (Rishabh Pant Trade) एक खिलाड़ी के बदले में दी है। जी हां, दिल्ली को पंत तो मिल गए लेकिन उन्हें अपने मुख्य स्पिनर कुलदीप यादव को बदले में देना पड़ा है। सरल शब्दों में कहें तो अब कुलदीप आईपीएल 2027 में दिल्ली के बजाय लखनऊ से खेलेंगे। कुलदीप कई सीजन से DC का अहम हिस्सा थे और काफी सफल भी रहे लेकिन पंत जैसे खिलाड़ी की वापसी के कारण दिल्ली ने उन्हें अपनी टीम से विदाई दे दी।
🚨 Announcement 🚨
— IndianPremierLeague (@IPL) June 23, 2026
Rishabh Pant and Kuldeep Yadav complete high-profile trade between @DelhiCapitals and @LucknowIPL.
Rishabh Pant all set to rejoin #DC at INR 15 Crore whereas Kuldeep Yadav will join #LSG at INR 13.5 Crore.
More Details ▶️ https://t.co/64HeOX143I… pic.twitter.com/tIEvj7fgNo
IPL 2027 के लिए पंत और कुलदीप की सैलरी की जानकारी
ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने 27 करोड़ नहीं, बल्कि 15 करोड़ में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। इसका मतलब है कि बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज की सैलरी में 12 करोड़ की कटौती हुई है। वहीं, कुलदीप को कोई नुकसान नहीं हुआ है, क्योंक उनकी मौजूदा सैलरी 13.5 करोड़ में ही उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने साथ जोड़ा है।
यह भी पढ़ें: IND vs IRE: चक्रवर्ती-नीतीश रेड्डी बाहर, आयरलैंड सीरीज के लिए अब नई टीम इंडिया का हुआ ऐलान