IND vs IRE: चक्रवर्ती-नीतीश रेड्डी बाहर, आयरलैंड सीरीज के लिए अब नई टीम इंडिया का हुआ ऐलान

Published - 23 Jun 2026, 12:17 PM | Updated - 23 Jun 2026, 01:02 PM

India Vs Ireland

Team India: टीम इंडिया ने हाल में ही अफगानिस्तान की टीम को एकमात्र टेस्ट मैच और 3 मैचों की वनडे सीरीज हराई थी. अब भारतीय टीम अपने अगले मिशन के लिए आयरलैंड पहुंच चुकी है. यहां टीम इंडिया (Team India) को 2 टी20 मैच खेलने हैं. यह मैच क्रमशः 26 और 28 जून को खेले जाएंगे. यह दोनों ही मुकाबले बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब स्टेडियम में खेले जाएंगे.

सीरीज शुरू होने से पहले बाहर हुए रेड्डी और चक्रवर्ती

भारत और आयरलैंड के बीच यह सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया (Team India) को 2 बड़े झटके लगे हैं. दरअसल, इंजरी के चलते वरुण चक्रवर्ती और नितीश रेड्डी इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

अब तक दोनों ही खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं हुआ है. हालांकि जल्द BCCI इन दोनों ही खिलाड़ियों की जगह के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकता है. इन दोनों ही खिलाड़ियों का चोटिल होना कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर के लिए एक बड़ा सिरदर्द जरुर बन गया है.

आयरलैंड दौरे के लिए इस प्रकार Team India

Team India

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव

शाम 6:00 बजे से खेले जाएंगे भारत-आयरलैंड के मुकाबले

भारत और विदेशों में होने वाले टी20 इंटरनेशनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे या फिर 7:30 बजे शुरू होते हैं. ब्रॉडकास्टर्स और क्रिकेट बोर्ड हमेशा यही कोशिश करते हैं कि मैचों का समय ऐसा रखा जाए, जिससे भारत में बैठे करोड़ों फैंस शाम को आसानी से अपना काम खत्म करने के बाद टीवी या मोबाइल पर मैच का लुत्फ उठा सकें.

हालांकि इस बार क्रिकेट फैंस को एक नया टाइमिंग शेड्यूल देखने को मिलेगा. भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले ये दोनों टी20 मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे से खेले जाएंगे. भारतीय फैंस के लिहाज से यह टाइमिंग काफी अलग होगी, क्योंकि आमतौर पर इस समय मैच शुरू नहीं होते हैं.

यह भी पढ़े: टीम इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान, हैरी ब्रूक कप्तान, बटलर-आर्चर भी शामिल

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com