किस बल्लेबाज के सामने गेंदबाजी करने से डरते जोफ्रा आर्चर? रोहित-कोहली नहीं इस खिलाड़ी का लिया नाम
Table of Contents
Jofra Archer: इंग्लैंड के क्रिकेटर जोफ्रा आर्चर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दाएं हाथ के पेसर ने कुछ ही सालों में खुद को सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में खुद का नाम शामिल करा लिया है। आर्चर की सबसे बड़ी ताकत तेज गति के साथ-साथ कई वेरिएशन का होना है। उनके पास सटीक यॉर्कर के साथ-साथ डराने के लिए बाउंसर भी है।
इस आईपीएल सीजन जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में नजर आए। यही कारण रहा कि बल्लेबाजों को उनके सामने जूझना पड़ा। आर्चर नई गेंद से विकेट लेने में पीछे नहीं रहे और फिर डेथ ओवरों में अभी अपना प्रभाव छोड़ा। उनके सामने बड़े से बड़े बल्लेबाज बेबस नजर आते हैं लेकिन अब इस गेंदबाज ने ऐसे बल्लेबाज का नाम बताया है, जिनके सामने गेंदबाजी करने से उन्हें डर लगता था।
IPL में इस बल्लेबाज से Jofra Archer को गेंदबाजी करने में लगता था डर

इंडियन प्रीमियर लीग में जब भी टॉप भारतीय बल्लेबाजों की बात होती है, जिनसे गेंदबाज दबते हैं तो ज्यादातर फैंस विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम लेते हैं। इसके अलावा एमएस धोनी भी अपने प्राइम पर अलग ही कहर ढाते थे। अन्य कई भारतीय बल्लेबाज भी अपना जलवा दिखा चुके हैं लेकिन जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने केएल राहुल को ऐसा बल्लेबाज बताया है, जिनके सामने उन्हें कुछ साल पहले गेंदबाजी करने में डर लगता था। इसके पीछे आर्चर ने खास वजह भी बताई है।
जोफ्रा आर्चर ने बताया केएल राहुल को गेंदबाजी करने से डरने की वजह
कार्लोस ब्रेथवेट के साथ 'द सुपर ओवर शो' में बात करते हुए, जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) से पूछा गया कि अपने करियर में उन्होंने किस बल्लेबाज़ के ख़िलाफ़ गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल पाया। इंग्लिश पेसर ने जवाब देने में देर नहीं की और तुरंत केएल राहुल का नाम लिया, साथ ही मैदान के चारों ओर आसानी से रन बनाने की भारतीय बल्लेबाज की काबिलियत का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा,
"शायद आईपीएल के शुरुआती कुछ सालों में केएल राहुल। तब वह अपने बेहतरीन फॉर्म में थे और ऐसा लगता था कि वह किसी भी गेंद को कहीं भी मार सकते हैं। उन्हें गेंदबाजी करना वाकई बहुत मुश्किल था।"
🔴 I HAD NO ANSWER FOR KL RAHUL – JOFRA ARCHER🤯
— Sam (@cricsam02) June 22, 2026
Q 🎙️: Hardest batter you've ever bowled to?
Jofra🎙️: "Probably KL Rahul in the first few years of the IPL. He was in his prime then, and it felt like he could hit any ball anywhere. He was really hard to bowl to." pic.twitter.com/lEprhZsCmJ
IPL 2026 में केएल राहुल और जोफ्रा आर्चर का बेहतरीन प्रदर्शन
इस बार के आईपीएल सीजन में केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 14 मैचों में 45.61 की औसत से 593 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 174.41 रहा। उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक आए।
वहीं, जोफ्रा आर्चर की बात करें तो उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से 16 मैच खेले और 22.36 की औसत से 25 विकेट लिए। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 9.31 रहा।
यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6.... तिलक वर्मा का कोहराम, इस टी20 लीग में 56 गेंदों पर ठोके 136 रन