6,6,6,6,6,6.... तिलक वर्मा का कोहराम, इस टी20 लीग में 56 गेंदों पर ठोके 136 रन

Published - 23 Jun 2026, 03:51 PM | Updated - 23 Jun 2026, 05:03 PM

Tilak Varma 2

Tilak Varma: बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा का काफी अच्छा समय चल रहा है। आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन निरंतर तो नहीं रहा लेकिन उन्होंने एक गजब की शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद, तिलक की कप्तानी में इंडिया ए ने श्रीलंका में वनडे-ट्राई सीरीज अपने नाम की। इस सीरीज में भी तिलक का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा और उन्होंने 275 रन बनाए। वह अपनी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

अब तिलक वर्मा (Tilak Varma) टीम इंडिया के लिए आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर एक्शन में नज़र आएंगे। एक बल्लेबाज के साथ-साथ उन पर लीडरशिप का दारोमदार भी होगा, क्योंकि वह उपकप्तान भी हैं। नई चुनौती से पहले तिलक वर्मा ने अपने बल्ले से तबाही मचाने का काम किया और नाबाद शतक जड़कर अपनी टीम को हाई स्कोरिंग मैच में जोरदार जीत दिलाई।

तेलंगाना टी20 लीग में Tilak Varma का तूफानी शतक, 43 गेंदों पर जड़ा शतक

Tilak Varma 3

आयरलैंड सीरीज का आगाज 26 जून से होना है। ऐसे में तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने दौरे के लिए रवाना होने से पहले तेलंगाना टी20 लीग में हिस्सा लिया और मेडक फाल्कन्स के लिए बतौर कप्तान खेलते हुए अपने बल्ले का कमाल दिखाया। 22 जून को खेले गए मुकाबले में वारंगल वारियर्स के खिलाफ तिलक ने चौके-छक्कों की बारिश करते हुए 136 रनों की कमाल की पारी खेली।

इस दौरान तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने 56 गेंदों का सामना किया। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 242.86 रहा। तिलक के बल्ले से 14 चौके और सात छक्के भी आए।

तिलक वर्मा के नाबाद शतक से मेडक फाल्कन्स की जोरदार जीत

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वारंगल वारियर्स ने 7 विकेट खोकर 258 रन बनाए, जिसमें कप्तान अमन राव के 48 गेंदों में 142 रनों की अहम भूमिका रही। 259 का टारगेट काफी मुश्किल लग रहा था लेकिन मेडक फाल्कन्स के कप्तान तिलक वर्मा ने अकेले ही पूरी जिम्मेदारी उठाते हुए अपनी टीम को चार गेंद शेष रहते 3 विकेट से जीत दिला दी।

तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने नाबाद शतक न बनाया होता तो फिर मेडक फालकन्स की हार तय थी, क्योंकि अन्य कोई बल्लेबाज निजी स्कोर के मामले में 30 तक भी नहीं पहुंच पाया।

अब तक ऐसा रहा है तिलक वर्मा का भारत के लिए टी20 में प्रदर्शन

23 वर्षीय तिलक वर्मा ने 2023 में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया था। शुरुआत में उन्हें नियमित मौके नहीं मिले लेकिन पिछले दो साल में उन्होंने अपने प्रदर्शन से मैनेजमेंट का भरोसा जीता है। इसी वजह से चयन समिति ने तिलक को सबसे छोटे फॉर्मेट में उपकप्तान बना दिया है। इस खिलाड़ी ने अभी तक 49 मैचों में 44.83 की औसत से 1390 रन बनाए हैं। इस दौरान दो शतक और छह अर्धशतक भी बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2027 के लिए CSK के कप्तान का नाम आया सामने, इस खिलाड़ी के पास रहेगी जिम्मेदारी

Tagged:

team india Tilak Varma Telangana T20 League 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com