IPL 2027 के लिए CSK के कप्तान का नाम आया सामने, इस खिलाड़ी के पास रहेगी जिम्मेदारी

Published - 23 Jun 2026, 03:42 PM | Updated - 23 Jun 2026, 03:49 PM

CSK

CSK's new captain: आईपीएल 2027 की चर्चा बहुत तेजी से हो रही है। अभी पिछले सीजन को समाप्त हुए एक महीना भी नहीं हुआ, लेकिन अगले सीजन का हाइप बनना शुरू हो गया है। कई टीमों की कप्तानी में बदलाव भी तय नजर आ रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पहले ही इस्तीफ़ा दे चुके हैं और अब उनकी टीम भी लखनऊ के बजाय दिल्ली हो गई है। वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की भी विदाई तय लग रही है। इसी वजह से MI भी नए कप्तान की नियुक्ति कर सकती है।

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि इस टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। रुतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाली CSK आईपीएल 2026 में भी फिसड्डी साबित हुई और प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। एक समय चेन्नई की टीम के लिए प्लेऑफ स्पॉट माना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होता।

CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी को लेकर उठ रहे सवाल

CSK 1

चेन्नई सुपर किंग्स ने दाएं हाथ के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को 2024 के सीजन में अपनी टीम का कप्तान बनाया था। गायकवाड़ ने कप्तान के रूप में पहले ही सीजन में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया और 500 से ज्यादा रन बनाए लेकिन CSK पांचवें स्थान पर ही। इसके बाद, अगले दो सीजन गायकवाड़ 112 और 337 रन ही बना पाए और उनकी टीम भी फिसड्डी साबित हुई।

इसी वजह से रुतुराज गायकवाड़ को CSK के कप्तानी पद से हटाए जाने की चर्चा चल रही है। इसकी बड़ी वजह चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वाड में संजू सैमसन की मौजूदगी है, जिन्हें पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स ट्रेड की मदद से शामिल किया गया था।

रुतुराज या संजू, आईपीएल 2027 में CSK का कौन होगा कप्तान

आईपीएल के 20वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ के पास रहेगी या फिर संजू सैमसन को जिम्मेदारी मिलेगी, इसको लेकर अहम अपडेट सामने आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स से तस्वीर साफ़ हो गई है कि गायकवाड़ और सैमसन में से सीएसके का कप्तान होगा।

गायकवाड़ की तरह संजू के पास भी कप्तानी का काफी ज्यादा अनुभव है और वह राजस्थान रॉयल्स की कई सीजन कमान संभाल चुके हैं और उनकी कप्तानी में RR ने फाइनल भी खेला था लेकिन खिताबी जीत से चूक गई थी।

IPL 2027 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान का नाम हुआ कंफर्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2027 में भी CSK की कमान रुतुराज गायकवाड़ ही संभालेंगे। बताया जा रहा है कि मैनेजमेंट रुतुराज को हटाकर टीम का माहौल नहीं खराब करना चाहता और उन्हें एक और मौका देना चाहता है। इसी वजह से गायकवाड़ की अगुआई में अगला सीजन भी चेन्नई की टीम खेलते हुए दिखाई देगी।

यह भी पढ़ें: बिग ब्रेकिंग: ऋषभ पंत ने ज्वाइन की दिल्ली कैपिटल्स, इस स्टार खिलाड़ी के साथ हुआ ट्रेड

Tagged:

Ruturaj Gaikwad chennai super kings csk IPL 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com