न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 के लिए भारत की युवा टीम आई सामने, अय्यर (कप्तान), वैभव, संजू, अभिषेक.....

Published - 30 Sep 2026, 12:37 PM | Updated - 30 Sep 2026, 01:29 PM

India 49

एशियन गेम्स 2026 में भारत (India) की टी20 टीम हिस्सा लेने के लिए जापान में मौजूद है। अभी तक टीम इंडिया ने एक भी मैच नहीं खेला है। उसे सीधे क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान का सामना करना था लेकिन बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो गया। हालांकि, बेहतर रैंकिंग के कारण भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई और 1 अक्टूबर को श्रीलंका का सामान करेगी।

इसके बाद, टीम इंडिया को घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 से 17 अक्टूबर तक पांच टी20 खेलने हैं। फिर न्यूजीलैंड दौरे पर भी 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके लिए संभावित स्क्वाड कैसा हो सकता है, इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

इन युवाओं को India के स्क्वाड में जगह मिलने की उम्मीद

India 50

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत (India) के स्क्वाड में 15 खिलाड़ियों को जगह मिलने की उम्मीद है। इसमें कई सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ युवाओं को भी मौका मिलने की उम्मीद है। इन खिलाड़ियों में वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे आगे है। सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में अपना डेब्यू किया था और तब से लगातार टी20 टीम का हिस्सा बने हुए हैं।

वैभव के अलावा मयंक यादव और अशोक शर्मा जैसे तेज गेंदबाजों का भी चयन हो सकता है। ये दोनों तेज गेंदबाज जिम्बाब्वे दौरे पर नजर आए थे। वहीं, यश ठाकुर को भी बरकरार रखा जा सकता है।

इन प्रमुख खिलाड़ियों का चयन लगभग पक्का, हार्दिक की वापसी पर सस्पेंस

कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर का नजर आना लगभग तय है। यह सीरीज उनके लिए भी काफी अहम होगी, क्योंकि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम (Indian Team) को हार का सामना करना पड़ा था। उपकप्तान तिलक वर्मा का चयन भी लगभग पक्का है। इसके अलावा, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन की तिकड़ी भी नजर आ सकती है।

ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शिवम दुबे, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुदंर की दावेदारी मजबूत नजर आ रही है लेकिन हार्दिक पांड्या का खेलना अभी तय नहीं है। अगर हार्दिक फिट हुए तो उन्हें चुना जा सकता है।

मुख्य स्पिनर के रूप में रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती को जगह मिल सकती है। वहीं, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह युवा पेसर्स वाले पेस अटैक को लीड करते नजर आ सकते हैं।

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए भारत (India) का संभावित स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, अशोक शर्मा, यश ठाकुर

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज सीरीज के बाद कब और कहां भिड़ेगी टीम इंडिया, अभी जानें पूरा शेड्यूल

Tagged:

team india abhishek sharma shreyas iyer New Zealand cricket team Shivam Dube Mayank Yadav Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com