एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज सीरीज के बाद कब और कहां भिड़ेगी टीम इंडिया, अभी जानें पूरा शेड्यूल

Published - 30 Sep 2026, 09:19 AM | Updated - 30 Sep 2026, 10:10 AM

Team India 91

टीम इंडिया (Team India) का शेड्यूल काफी व्यस्त चल रहा है। भारत की दो टीमें अलग-अलग जगह मौजूद हैं। एशियन गेम्स के लिए टी20I टीम जापान गई है। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम घर पर खेल रही है। इन दोनों का समापन 3 अक्टूबर को होना है।

इसके बाद, भारतीय टीम (Team India) को वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 से 17 अक्टूबर तक पांच मैचों की टी20I सीरीज भी खेलनी हैं। फिर भारत का सामना किस टीम से होगा और कितने मुकाबले खेले जाएंगे और पूरा शेड्यूल क्या है, चलिए इसके बारे में हम आपको जानकारी देते हैं।

एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के बाद, न्यूजीलैंड दौरा होगा Team India का अगला चैलेंज

Team India 92

भारतीय टीम (Team India) एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज सीरीज के बाद सबसे मुश्किल चुनौती का सामना करेगी, क्योंकि उसे न्यूजीलैंड का दौरा करना है। यह दौरा काफी अहम होगा। इसमें 5 टी20I, 5 वनडे और 2 टेस्ट खेले जाएंगे। सबसे छोटे फॉर्मेट के मुकाबलों का उतना महत्व नहीं रहेगा लेकिन वनडे और टेस्ट मैचों की अहमियत काफी ज्यादा होगी

अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम इंडिया (Team India) के लिए ODI सीरीज अपनी तैयारियों और टीम कॉम्बिनेशन को परखने का अच्छा मौका रहेगा वहीं, WTC फाइनल की रेस में मजबूती से बने रहने के लिए दोनों टेस्ट मैचों का नतीजा भी काफी अहम होगा।

22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगा भारत का न्यूजीलैंड दौरा

टीम इंडिया (Team India) के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत पांच मैचों की टी20I सीरीज के साथ होगी। यह सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी और 1 नवंबर तक चलेगी। दोनों ही टीमों के पास सबसे छोटे फॉर्मेट के कई धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं। इसी वजह से फैंस को कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

इसके बाद, 4 से 15 नवंबर तक न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलगी। इस सीरीज की भी अहमियत काफी ज्यादा है लेकिन अंतिम दो मैचों में कुछ प्रमुख भारतीय खिलाड़ी शायद न खेलें, क्योंकि 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होना है और इसकी तैयारियों के लिए ऐसा हो सकता है। टेस्ट सीरीज 1 दिसंबर तक चलेगी।

भारत के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल

मैच तारीख समय (IST) स्थान
पहला टी20आई 22 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:30 बजे हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
दूसरा टी20आई 24 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:30 बजे हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
तीसरा टी20आई 27 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:30 बजे स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन
चौथा टी20आई 30 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:30 बजे ईडन पार्क, ऑकलैंड
पांचवां टी20आई 1 नवंबर 2026 दोपहर 12:30 बजे सेडन पार्क, हैमिल्टन
पहला वनडे 4 नवंबर 2026 सुबह 7:30 बजे ईडन पार्क, ऑकलैंड
दूसरा वनडे 7 नवंबर 2026 सुबह 7:30 बजे स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन
तीसरा वनडे 10 नवंबर 2026 सुबह 7:30 बजे सेडन पार्क, हैमिल्टन
चौथा वनडे 13 नवंबर 2026 सुबह 7:30 बजे बे ओवल, माउंट माउंगानुई
पांचवां वनडे 15 नवंबर 2026 सुबह 7:30 बजे बे ओवल, माउंट माउंगानुई
पहला टेस्ट 19–23 नवंबर 2026 सुबह 3:30 बजे बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन
दूसरा टेस्ट 27 नवंबर–1 दिसंबर 2026 सुबह 3:30 बजे हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे ये 3 खिलाड़ी, तो इनका पक्का हो जाएगा 2027 वर्ल्ड कप टीम में नाम

Tagged:

IND vs NZ team india India Tour of New Zealand 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com