वेस्टइंडीज सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे ये 3 खिलाड़ी, तो इनका पक्का हो जाएगा 2027 वर्ल्ड कप टीम में नाम

Published - 27 Sep 2026, 08:34 AM | Updated - 27 Sep 2026, 09:00 AM

West Indies 2

India vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में टक्कर लेने को तैयार है। इस सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले मुकाबले के साथ होगी। इसके बाद, 30 सितंबर को गुवाहाटी में दूसरा मैच खेला जाएगा। वहीं, 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में तीसरा और अंतिम मुकाबला होगा।

टीम इंडिया का सबसे बड़ा मिशन 2027 वनडे वर्ल्ड कप है। इसी वजह से वेस्टइंडीज (West Indies) सीरीज काफी अहम है, क्योंकि कई खिलाड़ियों की दावेदारी इसमें किए गए प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। ऐसे में जानिए वो 3 भारतीय खिलाड़ी कौन हैं, जो वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में अच्छा करने पर अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।

इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को West Indies के खिलाफ अच्छा करने पर मिल सकता है 2027 वर्ल्ड कप का टिकट

1. मोहम्मद सिराज

West Indies 3

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को काफी समय से वनडे टीम में जगह नहीं मिल रही थी लेकिन एशियन गेम्स 2026 में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के शामिल होने के कारण हैदराबाद के इस खिलाड़ी की वापसी हुई है। सिराज के पेस अटैक को लीड करने की उम्मीद है।

वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ तीन मुकाबलों में अगर उन्होंने अच्छा किया तो फिर 2027 वर्ल्ड कप के लिए उनकी दावेदारी काफी मजबूत हो जाएगी। सिराज के पास नई गेंद को मूव कराने की काबिलियत है। वहीं, उनके पास कुछ विविधताएं भी हैं। अभी तक उन्होंने 50 वनडे में 76 विकेट झटके हैं।

2. नीतीश कुमार रेड्डी

नीतीश कुमार रेड्डी को वनडे टीम में अभी तक हार्दिक पांड्या के बैकअप के रूप में ही देखा गया है लेकिन अब वे अपनी प्रबल दावेदारी पेश कर सकते हैं। हार्दिक के साथ फिटनेस की बड़ी समस्या है। इसी वजह से नीतीश के पास वेस्टइंडीज (West Indies) वनडे सीरीज में अपने हरफनमौला खेल से टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीतने का सुनहरा मौका है।

अगर नीतीश ने ऐसा कर लिया तो फिर 2027 वर्ल्ड कप के लिए उनकी जगह काफी हद तक पक्की मानी जा सकती है। उन्होंने अपने वनडे करियर में अभी तक 6 मुकाबलों में 100 रन बनाए हैं और 2 विकेट लिए हैं।

3. गुरनूर बरार

लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार भी 2027 वर्ल्ड कप के लिए रेस में शामिल हैं लेकिन उनकी टक्कर प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा जैसे पेसर्स से है। हालांकि, प्रसिद्ध के पास बल्लेबाजी की काबिलियत नहीं है, लेकिन हर्षित के पास है। ऐसे में गुरनूर के लिए खुद की काबिलियत को साबित करने के लिहाज से वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीन वनडे काफी अहम हैं।

गुरनूर ने इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ अपने ODI करियर की शुरुआत की थी और अभी तक 6 मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं। उन्हें सिर्फ 3 पारियों में बल्लेबाजी का मौका मिला है, जिसमें 18 के हाईएस्ट स्कोर के साथ कुल 28 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: पहले ODI में इतिहास रचेंगे विराट-रोहित, दोनों दिग्गज इन खास रिकॉर्ड्स के करीब

Tagged:

team india Mohammed Siraj west indies cricket team Nitish Kumar Reddy gurnoor brar
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com