पहले ODI में इतिहास रचेंगे विराट-रोहित, दोनों दिग्गज इन खास रिकॉर्ड्स के करीब

Published - 27 Sep 2026, 08:11 AM | Updated - 27 Sep 2026, 08:34 AM

Virat-Rohit

Virat-Rohit big milestones: भारतीय सरजमीं पर काफी समय से विराट कोहली और रोहित शर्मा को एक साथ खेलते हुए देखने का मौका नहीं मिला है। इन दोनों ने साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद, अफगानिस्तान वनडे सीरीज में अनफिट होने के कारण विराट नहीं खेले थे। इसी वजह से विराट-रोहित एक साथ खेलते नहीं दिखे हैं।

हालांकि, अब ये दोनों एकसाथ खेलते नजर आने वाले हैं, क्योंकि टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेलनी है। इसी वजह से फैंस विराट-रोहित (Virat-Rohit) की जोड़ी का जलवा देखने को उत्साहित हैं।

27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में Virat-Rohit की जोड़ी आ सकती है नजर

Virat-Rohit 1

भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर से करना है। पहला मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी में विराट-रोहित (Virat-Rohit) के खेलते हुए नजर आने की उम्मीद है।

विराट की जगह पर कोई सवाल नहीं है, क्योंकि उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। रोहित को लेकर सवाल उठ रहे थे लेकिन उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स वनडे में शतक बनाकर अपने आलोचकों को शांत कर दिया। इसी वजह से उन्हें भी मौका मिल सकता है।

विराट-रोहित के पास बड़ी उपलब्धियां हासिल करने का मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मुकाबला विराट-रोहित (Virat-Rohit) के लिए काफी खास हो सकता है, क्योंकि इन दोनों के पास बड़ी उपलब्धियां अपने नाम करने का मौका है। हालांकि, इसके लिए दोनों को ही फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाना होगा। वहीं, रोहित को ज्यादा बेहतर करना होगा। तभी बड़ा माइलस्टोन उनके नाम हो पाएगा।

विराट कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में 14941 रन हैं। उन्हें 15000 रन पूरे करने के लिए 59 रनों की दरकार है। वहीं, रोहित के ODI में 11895 रन हैं। उन्हें 12000 के क्लब में शामिल होने के लिए 105 रन बनाने होंगे।

ऐसा है वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में विराट-रोहित का रिकॉर्ड

कैरेबियाई टीम के खिलाफ विराट कोहली और रोहित शर्मा का ODI फॉर्मेट में बहुत ही जबरदस्त प्रदर्शन हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक हुए वनडे मुकाबलों में ये दोनों रन बनाने के मामले में सबसे आगे रहे हैं। कोहली ने 41 पारियों में 66.50 के औसत से 2261 रन बनाए हैं। इस दौरान 9 शतक और 11 अर्धशतक भी जड़े हैं। वहीं, रोहित ने 35 पारियों में 1613 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 57.60 रहा। रोहित ने 3 शतक और 12 अर्धशतक भी बनाए।

विराट-रोहित के वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार आंकड़ों को देखते हुए फैंस को उम्मीद होगी कि ये दोनों पहले वनडे में अपना जलवा दिखाएं और चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए बड़ी पारियां खेलें।

यह भी पढ़ें: अब टीम इंडिया के लिए कभी नहीं खेल पाएंगे ये 3 खिलाड़ी? सिर्फ IPL खेलकर पालेंगे पेट

Tagged:

Virat Kohli team india Rohit Sharma IND vs WI west indies cricket team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com