अब टीम इंडिया के लिए कभी नहीं खेल पाएंगे ये 3 खिलाड़ी? सिर्फ IPL खेलकर पालेंगे पेट
Published - 26 Sep 2026, 04:32 PM | Updated - 26 Sep 2026, 05:12 PM
Table of Contents
भारतीय टीम (Team India) में जगह बना पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता. कड़ी प्रतिस्पर्धा और काफी मेहनत-मशक्कत के बाद ही खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय टीम के दरवाजे खुल पाते हैं. आईपीएल और घरेलू टूर्नामेंट हर प्लेयर के करियर का संकटमोचक साबित होता है. इन मंचों पर खिलाड़ी अपना जलवा बिखेर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं और टीम में जगह बना पाते हैं.
लेकिन इस बीच कुछ खिलाड़ियों को लगातार सिलेक्टर्स की अनदेखी झेलनी पड़ती है. आज इस लेख के जरिए हम उन 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद टीम (Team India) में मौका नहीं मिल रहा है।
अब Team India के लिए कभी नहीं खेल पाएंगे ये 3 खिलाड़ी?
क्रुणाल पांड्या

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले क्रुणाल पांड्या को टीम इंडिया (Team India) से बाहर हुए कई साल हो गए हैं. जुलाई 2021 के बाद से ही उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है. आईपीएल और घरेलू टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर उन्होंने टीम में वापसी के लिए दावेदारी पेश की थी. लेकिन इसके बावजूद भारतीय चयनकर्ताओं ने क्रणाल पांड्या को नजरअंदाज किया और टीम में जगह नहीं दी.
टीम इंडिया का क्वॉर्टर फाइनल मुकाबला हुआ तय, 28 सितंबर को इस खतरनाक टीम से होगी टक्कर
शार्दुल ठाकुर
आईपीएल में अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरने वाले शार्दुल ठाकुर का नाम भी इस सूची में शामिल है.करीब एक साल से टीम इंडिया (Team India) से बाहर चल रहे इस ऑलराउंडर की वापसी की संभावना काफी कम नजर आ रही है. आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने के बावजूद वह चयनकर्ताओं का भरोसा दोबारा हालिस नहीं कर पाए हैं. इस बीच, ऐसी अटकलें हैं कि उन्हें शायद सिर्फ़ IPL में खेलने से ही संतोष करना पड़ सकता है।
मनीष पांडे
आईपीएल के मंच पर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाने वाले मनीष पांडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम करने में नाकाम रहे हैं. उन्हें जब भी टीम इंडिया में मौका मिला, वह उसका भरपूर फायदा उठाने में नाकामयाब हुए और टीम मैनेजमेंट को निराश किया. यही वजह है कि वह जुलाई 2021 के बाद से टीम से बाहर चल रहे हैं. अब मौजूदा परिस्थितियों और कई युवा बल्लेबाजों के उभरने के बाद मनीष पांडे के लिए भारतीय टीम (Team India) में वापसी के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं.
अजीत अगरकर ने किया साफ, बताया मोहम्मद शमी को अब टीम इंडिया में जगह मिलेगी या नहीं
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर