अजीत अगरकर ने किया साफ, बताया मोहम्मद शमी को अब टीम इंडिया में जगह मिलेगी या नहीं

Published - 26 Sep 2026, 03:57 PM | Updated - 26 Sep 2026, 04:31 PM

Mohammed Shami 4

भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को टीम से बाहर हुए लंबा समय हो गया है. घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन करने के बावजूद टीम सिलेक्टर्स उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं. इसकी वजह से टीम मैनेजमेंट की रणनीतियों पर कई बार सवाल भी उठाए गए. इस बीच भारतीय चयनकर्ता ने टीम इंडिया में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के भविष्य को लेकर बयान दिया है.

करीब एक साल से हो रहे हैं Mohammed Shami नजरअंदाज

Mohammed Shami 5

टीम इंडिया के सिलेक्शन और फ़िटनेस से जुड़े मुद्दों को लेकर भारतीय चीफ़ सेलेक्टर अजीत अगरकर और तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद शमी को करीब एक साल से टीम में जगह नहीं दी गई है. मार्च 2025 में वह न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला खेलते नजर आए थे. इसके बाद से ही उन्हें टीम से बाहर रहना पड़ा है.

टीम इंडिया का क्वॉर्टर फाइनल मुकाबला हुआ तय, 28 सितंबर को इस खतरनाक टीम से होगी टक्कर

ऐसे हो सकती है Mohammed Shami की टीम इंडिया में वापसी

अजीत अगरकर ने मोहम्मद शमी की फिटनेस और चयन को लेकर अलग-अलग समय पर कई प्रतिक्रिया दी है. इस कड़ी में एक बार फिर उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज के भविष्य को लेकर बयान दिया. हाल ही में उन्होंने कहा कि अगर मौजूदा घरेलू सीज़न के दौरान मोहम्मद शमी का फ़िटनेस लेवल पर्याप्त रहता है, तो टीम में उनकी वापसी पर विचार किया जा सकता है. टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर ने कहा, "हमारा घरेलू सीजन अभी शुरू हुआ है, इसलिए हम देखेंगे कि वह पर्याप्त रूप से फिट हैं या नहीं और फिर देखेंगे कि आगे क्या होता है."

ऐसा रहा घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का 2025-26 के घरेलू क्रिकेट सीजन में प्रदर्शन कमाल का रहा है. रणजी ट्रॉफी में 145.2 ओवर डालते हुए वह 20 विकेट झटकने में कामयाब रहे. वहीं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 26.5 ओवर गेंदबाजी के दौरान उनके हाथ 16 विकेट लगी. विजय हजारे ट्रॉफी में मोहम्मद शमी ने 43.3 ओवर डाली और 11 विकेट निकाली। इसके अलावा दिलीप ट्रॉफी के 62 ओवर में उनके नाम 7 विकेट दर्ज हैं.

शमी के 2025-26 के घरेलू क्रिकेट सीजन के आँकड़े

टूर्नामेंटगेंदबाजीविकेट
रणजी ट्रॉफी145.2 ओवर20 विकेट
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी26.5 ओवर16 विकेट
विजय हजारे ट्रॉफी43.3 ओवर11 विकेट
दिलीप ट्रॉफी62 ओवर7 विकेट

ODI सीरीज से बाहर हुआ टीम का सबसे अनुभवी खिलाड़ी, अब वापस लौट रहा अपने लंदन वाले घर

Tagged:

team india Ajit Agarkar Mohammed Shami
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com