टीम इंडिया का क्वॉर्टर फाइनल मुकाबला हुआ तय, 28 सितंबर को इस खतरनाक टीम से होगी टक्कर

Published - 26 Sep 2026, 03:08 PM | Updated - 26 Sep 2026, 03:49 PM

Asian Games 2026

Team India: एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हो चुकी है. जहां एक ओर पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका ने टॉप सीडिंग के हिसाब से सीधा क्वार्टर फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया था, वहीं अब हांगकांग, मलेशिया, अफगानिस्तान और नेपाल को भी इस राउंड का टिकट मिल गया है. इसके साथ ही क्वार्टर फाइनल की तस्वीर भी साफ हो गई है. तो आइए जानतें हैं कि 28 सितंबर को खेले जाने वाले दूसरे क्वार्टरफाइनल में भारतीय टीम (Team India) का सामना किससे होगा?

क्वॉर्टर फाइनल में Team India का इस टीम से होगा आमना-सामना

Team India 64

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने की तैयारियों में जुटी हुई है. 28 सितंबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में दूसरा फाइनल मैच खेला जाएगा, जिसमें भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा. जापान से ज्यादा अंक खाते में होने की वजह से अफगानी टीम क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल कर सकी.

दरअसल, 26 सितंबर को जापान और नेपाल के बीच खेले जाने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिसके बाद दोनों टीमों के बीच अंक बराबर बाँट दिए गए और जापान को एक अंक से ही संतुष्ट करना पड़ा.

नीतीश रेड्डी या हार्दिक पांड्या? कोच ने किया साफ, बताया कौन सा ऑलराउंडर Team India के लिए खेलेगा वर्ल्ड कप 2027

जापान के खिलाफ दर्ज की थी जीत

जापान बनाम नेपाल मैच बारिश में धूल जाने का फायदा अफगानिस्तान को हुआ. 24 सितंबर को जापान के खिलाफ 48 रनों से शानदार जीत दर्ज करने के बाद अफ़गान टीम को नेपाल के हाथों हार का स्वाद चखना पड़ा था. इसकी वजह से उसके खाते में सिर्फ 2 अंक ही जुड़ सके थे.

ऐसे में अगर जापान नेपाल के खिलाफ जीत हासिल कर लेती तो फिर अफगानिस्तान के लिए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाना काफी चुनौतीपूर्ण होता. लेकिन बारिश के चलते मैच रद्द होने की वजह से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला और जापान के खाते में एक रन हो गए.

पाकिस्तान का इस टीम से होगा मुकाबला

वहीं, बात की जाए पाकिस्तान की तो साहिबजादा फरहान की अगुवाई वाली क्रिकेट टीम 28 सितंबर को एशियन गेम्स 2026 का अपना पहला मुकाबला खेलेगी. इस भिड़ंत में उसका सामना हांगकांग से होगा. यदि पाक टीम यह मुकाबला जीतने में कामयाब होती है तो फिर वो सेमीफाइनल का टिकट कटवा लेगी. बता दें कि 1 अक्टूबर को दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे, जिसमें जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करेगी।

तारीख मुकाबला टीमें समय
28 सितंबर 2026 पहला क्वार्टर फाइनल हांगकांग vs पाकिस्तान सुबह 9:00 बजे
28 सितंबर 2026 दूसरा क्वार्टर फाइनल अफगानिस्तान vs भारत दोपहर 2:00 बजे
29 सितंबर 2026 तीसरा क्वार्टर फाइनल नेपाल vs श्रीलंका सुबह 9:00 बजे
29 सितंबर 2026 चौथा क्वार्टर फाइनल बांग्लादेश vs मलेशिया दोपहर 2:00 बजे
1 अक्टूबर 2026 पहला सेमीफाइनल TBA सुबह 9:00 बजे
1 अक्टूबर 2026 दूसरा सेमीफाइनल TBA दोपहर 2:00 बजे
3 अक्टूबर 2026 कांस्य पदक मुकाबला TBA सुबह 9:00 बजे
3 अक्टूबर 2026 फाइनल TBA दोपहर 2:00 बजे

पाकिस्तानी कप्तान साहिबजादा फरहान ने भारत को दी गीदड़ धमकी! बोले ' हम Team India को हराने आए...'

Tagged:

team india IND vs AFG Asian Games 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com