नीतीश रेड्डी या हार्दिक पांड्या? कोच ने किया साफ, बताया कौन सा ऑलराउंडर खेलेगा वर्ल्ड कप 2027

Published - 26 Sep 2026, 12:46 PM | Updated - 26 Sep 2026, 02:06 PM

Nitish Kumar Reddy 1

पिछले कुछ समय से आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ी ऑलराउंडर के विकल्पों को लेकर चर्चा चल रही है. इस भूमिका के लिए युवा नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) और हार्दिक पांड्या का नाम सबसे आगे हैं.

जहां एक ओर हार्दिक पांड्या की मौजूदगी से टीम को अनुभव मिलेगा, तो वहीं दूसरी ओर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) ने अपनी काबिलियत साबित कर टीम में जगह पक्की की है. इस बीच अब भारतीय कोच ने एक ऐसे ऑलराउंडर का नाम लिया है, जिसे वह इस भूमिका के लिए मजबूत विकल्प मानते हैं.

Nitish Kumar Reddy के पास होगा बड़ा मौका

Nitish Kumar Reddy

भारतीय टीम साल 2027 में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाली है. इससे पहले टीम मैनेजमेंट अपने खिलाड़ियों की क्षमताओं का आकलन करने और बेहतर टीम संयोजन तैयार करने में जुटा हुआ है। हालांकि, इस बीच भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने भारतीय फैंस को भी हैरान कर दिया है.

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) को संभालकर तैयार करने की बात कही है. उनका मानना है कि वह खुद को बतौर ऑलराउंडर साबित करने के काबिल हैं.

वृद्ध आश्रम में रह रहा टीम इंडिया का पूर्व स्टार क्रिकेटर, गरीबी ने हालत कर दी पतली, VIDEO वायरल

भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान

मोर्ने मोर्केल का दावा है कि नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) बल्ले, गेंद और फील्डिंग तीनों विभागों में प्रभाव छोड़ने में सक्षम हैं. यदि उन्हें लगातार मौका दिया जाए तो वह भविष्य में टीम के प्रमुख ऑलराउंडर बन सकते हैं. भारतीय बॉलिंग कोच ने कहा,

"मुझे लगता है नीतीश, अगर हम टी20 पर ध्यान दें, जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग परिस्थितियों में गेंदबाजी की है, वो शानदार है. उनको हमेशा यही मैसेज रहता है कि चीजों को सरल रखो और बेसिक को जितना हो सके उतना अच्छी तरह से करें. मुझे लगता है कि बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के मामले में वह बहुत टैलेंटेड खिलाड़ी हैं.

वह हमेशा ऐसा व्यक्ति बनना चाहता है जो अवसर पैदा करना पसंद करता है, और इस तरह की मानसिकता होना शानदार है. अगर पिछले साल को देखें तो हम खिलाड़ियों को मैच अभ्यास देने की कोशिश कर रहे थे ताकि अलग अलग भूमिकाओं में उनके प्रदर्शन को आंका जा सके. इस बार भी ऐसा ही करेंगे."

इंजरी के चलते टीम से बाहर हैं हार्दिक पांड्या

भारतीय अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंजरी के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. आईपीएल 2026 के बाद से वह एक बार भी क्रिकेट मैदान पर नजर नहीं आए हैं. हाल ही में उनका चयन इंडिया ए टीम में हुआ था, लेकिन फिर से चोटिल हो जाने की वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा. लगातार इंजरी से जूझने की वजह से अब हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में जगह पर खतरे के काले बादल मंडराने लगे हैं. उनकी गैरमौजूदगी में टीम मैनेजमेंट नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) पर भरोसा जता रहा है.

वेस्टइंडीज ODI सीरीज में चुने गए है ये 4 खिलाड़ी, लेकिन किसी कीमत पर नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप 2027!

Tagged:

team india hardik pandya Nitish Kumar Reddy ODI World Cup 2027
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com