वृद्ध आश्रम में रह रहा टीम इंडिया का पूर्व स्टार क्रिकेटर, गरीबी ने हालत कर दी पतली, VIDEO वायरल

Published - 26 Sep 2026, 12:00 PM | Updated - 26 Sep 2026, 01:02 PM

Team India 81

BCCI को दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड माना जाता है। इसी वजह से टीम इंडिया (Team India) के लिए खेलने वाले क्रिकेटर्स पर भी पैसों की जमकर बारिश होती है। बोर्ड सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये सालाना देता है। इसके अलावा मैच फीस के रूप में भी मोटी रकम दी जाती है। इसी वजह से भारत के कई खिलाड़ी कमाई के मामले में काफी आगे नजर आते हैं।

इस मामले में कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हैं, जो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। हालांकि, टीम इंडिया (Team India) के सभी एक्स-क्रिकेटर्स की हालत एक जैसी नहीं है। कुछ को संन्यास के बाद काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है और ऐसे ही एक दिग्गज का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो इस समय वृद्ध आश्रम में अपना जीवन काट रहा है।

Team India का ये पूर्व खिलाड़ी वृद्ध आश्रम में बिता रहा जीवन

Team India 82

यहां जिस दिग्गज की बात हो रही है, वह कोई और नहीं, बल्कि सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और टीम इंडिया (Team India) के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली हैं। कांबली ने अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत की थी लेकिन फिर अचानक से उनका पतन शुरू हो गया और देखते ही देखते वे कंगाल भी हो गए। इसके अलावा उनका लग्जरी लाइफ स्टाइल भी उन्हें भारी पड़ा। शराब की लत और अन्य कारणों से उनका स्वास्थ्य भी खराब हो गया।

कुछ महीनों पहले टीम इंडिया (Team India) के इस पूर्व खिलाड़ी को सहारा लेकर चलते हुए देखा था, जिसके बाद फैंस ने उनकी हेल्थ को लेकर चिंता जाहिर की थी। अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक वृद्ध आश्रम में नजर आ रहे हैं और वहां की सुविधाओं की तारीफ भी कर रहे हैं।

विनोद कांबली ने वृद्ध आश्रम की सुविधाओं और हाइजीन को लेकर दिया बयान

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में वृद्ध आश्रम को लेकर कहा,

"मैं विनोद कांबली हूं और मैं निदान में हूं। मुझे निदान में बहुत अच्छी फैसिलिटी मिली है और हाइजीन वगैरह एकदम फर्स्ट क्लास है। यहां मुझे कभी भी ऐसा नहीं लगता है कि मैं घर में नहीं हूं। यहां के लोगों से काफी ज्यादा प्यार मिला है।"

आखिरी में टीम इंडिया के इस पूर्व खिलाड़ी ने धन्यवाद कहा। हालांकि, वीडियो में देखा जा सकता है कि बोलते हुए कांबली की जुबान काफी लड़खड़ा रही है। इसी वजह से फैंस एक बार फिर से उनकी हालत को लेकर चिंतित हैं।

ऐसा रहा टीम इंडिया के लिए विनोद कांबली का करियर

विनोद कांबली ने टीम इंडिया (Team India) के लिए 1991 में वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया और फिर 1993 में अपना पहला टेस्ट खेला। उन्होंने टेस्ट में धमाकेदार शुरुआत की और शुरुआती आठ पारियों में दो दोहरे शतक और दो सेंचुरी बनाकर धमाल मचा दिया। हालांकि, 1996 वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट रहा और यहीं से अर्श से फर्श तक का सफर शुरू हो गया।

श्रीलंका के 252 के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया (Team India) का स्कोर 98/1 से 120/8 हो गया। इससे स्टेडियम में मौजूद क्राउड ने उपद्रव किया और बोतले फेंकी, साथ ही बैठने वाली सीटों को भी जला दिया। इसी वजह से मैच को रद्द कर श्रीलंका को विजेता घोषित कर दिया गया और 10 रन बनाकर नॉट आउट कांबली मैदान से रोते हुए बाहर गए।

विनोद कांबली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 17 टेस्ट में 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए, जिसमें चार शतक और तीन अर्धशतक भी शामिल रहे। वहीं, 104 वनडे में दो शतक और 14 अर्धशतकों की बदौलत 2477 रन बनाए। कांबली ने 2000 में अपना अंतिम मैच खेला। वहीं, उन्होंने 2011 में पूरी तरह से रिटायरमेंट ले लिया।

यह भी पढ़ें: चोटिल शुभमन गिल पहला ODI खेलेंगे या नहीं? बड़ी अपडेट आ गई सामने

Tagged:

team india Vinod Kambli Vinod Kambli Heath News
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com