चोटिल शुभमन गिल पहला ODI खेलेंगे या नहीं? बड़ी अपडेट आ गई सामने

Published - 26 Sep 2026, 08:26 AM | Updated - 26 Sep 2026, 08:56 AM

Shubman Gill

Shubman Gill Update: वेस्टइंडीज की टीम एक साल में दूसरी बार भारत के दौरे पर आई है। पिछले साल कैरेबियाई टीम ने सिर्फ 2 टेस्ट खेले थे। उस दौरान एक भी व्हाइट बॉल मुकाबला नहीं हुआ था लेकिन इस बार 8 मैच होंगे। दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20I मुकाबले निर्धारित हैं।

तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले मुकाबले के साथ होने जा रही है। हालांकि, इस मैच से भारतीय टीम की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) चोटिल हो गए हैं।

मोहम्मद सिराज की गेंद लगने से Shubman Gill हुए चोटिल

Shubman Gill 1

दरअसल, शुक्रवार की शाम को भारतीय टीम ने जमकर अभ्यास किया। कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने भी नेट्स में बल्लेबाजी प्रैक्टिस में हिस्सा लिया, लेकिन इस दौरान वे चोटिल हो गए। वनडे टीम में लंबे समय बाद वापसी करने वाले मोहम्मद सिराज की उछलती गेंद गिल की दाहिनी कोहनी पर लग गई, जिसके बाद यह बल्लेबाज काफी दर्द में दिखा।

गिल की दाहिनी कोहनी पर लगी गेंद, दोबारा नहीं की बल्लेबाजी

शुभमन गिल (Shubman Gill) ने गेंद लगने के बाद बल्लेबाजी अभ्यास छोड़ दिया और दर्द से कराहते हुए नेट्स से बाहर निकल गए। इसके बाद, फिजियोथेरेपिस्ट ने उनकी इंजरी की जांच की। वहीं, मोहम्मद सिराज ने भी अपने कप्तान से बात की। पास वाले नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली भी गिल के पास आए और उनकी चोट के बारे में पूछा।

गिल जब नेट्स के दूसरी तरफ गए और अपनी कोहनी पकड़कर बैठ गए, तो वे और भी ज्यादा दर्द में दिखे। इसके बाद, दाहिनी कोहनी पर पट्टी बांधने की जरूरत पड़ी। गिल ने ट्रेनिंग सेशन का बाकी समय ठीक होने में बिताया। वे दोबारा बैटिंग करने नहीं आए। हालांकि उन्होंने गुरनूर बरार के साथ मजाक-मस्ती की और जब वे मैदान से बाहर जा रहे थे, तो वे ज्यादा दर्द में नहीं लग रहे थे।

पहले वनडे में खेलने को लेकर अंतिम समय पर हो सकता है फैसला

शुभमन गिल ने इंजर्ड होने के बाद, भले ही दोबारा बल्लेबाजी नहीं की लेकिन वे गुरनूर बरार के साथ मस्ती-मजाक करते दिखे। वहीं, मैदान से बाहर जाते समय भी ज्यादा दर्द में नजर नहीं आए। इसी वजह से पहले वनडे में उनके बाहर होने की संभावना कम ही लग रही है।

अगर उन्हें दर्द महसूस होता है, तो टॉस से पहले उनके खेलने पर फैसला लिया जा सकता है। गिल बाहर हुए तो फिर उपकप्तान केएल राहुल कप्तानी कर सकते हैं और यशस्वी जायसवाल को बतौर ओपनर रोहित शर्मा के साथ मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ टी20 सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिला मौका

Tagged:

shubman gill team india Mohammed Siraj IND vs WI 1st ODI 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com