वेस्टइंडीज ODI सीरीज में चुने गए है ये 4 खिलाड़ी, लेकिन किसी कीमत पर नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप 2027!

Published - 26 Sep 2026, 11:25 AM | Updated - 26 Sep 2026, 12:45 PM

IND Vs WI 2

भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 27 सितंबर से शुरू होने वाली है, जिसके जरिए टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह पक्की करने का मौका मिलेगा.

लेकिन इस बीच वेस्टइंडीज वनडे सीरीज (IND vs WI) के लिए भारतीय स्क्वाड में चार ऐसे खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है, जिनके लिए वनडे वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाना लगभग नामुमकिन होगा. ऐसे में जब भी प्रमुख खिलाड़ियों की टीम में वापसी होगी, तो इनका पत्ता कट सकता है. तो आइए जानते हैं कि कौन है ये 4 खिलाड़ी....

IND vs WI ODI सीरीज में चुने गए है ये 4 खिलाड़ी हो सकते हैं वर्ल्ड कप 2027 से बाहर

आकिब नबी

Auqib Nabi

जम्मू-कश्मीर के 29 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ आकिब नबी ने वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए पहली बार टीम इंडिया में जगह बनाई है। हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे अनुभवी तेज गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में उन्हें टीम में बैकअप के रुप में चुना गया है. ऐसे में जब मुख्य पेसर्स टीम में वापसी कर लेंगे, तो फिर आकिब नबी के लिए वर्ल्ड कप 2027 के मुख्य स्क्वाड में जगह बनाना लगभग नामुमकिन होगा.

VIDEO: कप्तान शुभमन गिल पर भड़के विराट कोहली, उंगली दिखाकर कप्तान गिल को लगाई डांट-फटकार

गुरनूर बरार

पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार के लिए भी वनडे वर्ल्ड कप 2027 टीम इंडिया में जगह बनाना आसान नहीं होगा. जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, हर्षित राणा जैसे धुरंधरों की वापसी के बाद उनका टीम से पत्ता कट सकता है. वेस्टइंडीज सीरीज में वह तेज़ गेंदबाज़ी के लिए एक फ्रिंज पेस विकल्प हैं.

नमन धीर

नमन धीर को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज (IND vs WI) के लिए टीम इंडिया की एकदिसवीय टीम में पहली बार कॉल-अप मिला है. एशियन गेम्स 2026 का हिस्सा बने श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हो सके. ऐसे में उनकी जगह पंजाब के युवा स्टार बल्लेबाज नमन धीर को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है. हालांकि, श्रेयस अय्यर की वापसी के बाद उन्हें टीम से बाहर होना पड़ सकता है.

रुतुराज गायकवाड़

29 वर्षीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को भी वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया में बैकअप के तौर पर चुना गया है. एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान रवाना हुई भारतीय टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जिसकी वजह से भारतीय चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए रुतुराज गायकवाड़ पर दांव खेला.

वह टॉप ऑर्डर में टीम के लिए बल्लेबाजी का विकल्प प्रदान करेंगे. हालांकि, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर जैसे प्रमुख खिलाड़ियों के उपलब्ध होने के बाद रुतुराज गायकवाड़ को वनडे वर्ल्ड कप टीम में अपनी जगह गँवानी पड़ सकती है.

IND vs WI ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, नमन धीर, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी।

IND vs WI सीरीज शुरू होने से पहले बोर्ड ने खिलाड़ियों की सैलरी काटने का किया ऐलान, अब प्लेयर्स को मिलेगी सिर्फ इतनी तनख्वाह

Tagged:

team india IND vs WI world cup 2027
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com