VIDEO: कप्तान शुभमन गिल पर भड़के विराट कोहली, उंगली दिखाकर कप्तान गिल को लगाई डांट-फटकार
Table of Contents
Virat Kohli-Shubman Gill heated argument: भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। इस सीरीज के माध्यम से टीम इंडिया को अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का भी मौका मिलने वाला है, क्योंकि काफी सारे प्रमुख खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने के कारण मौजूद नहीं हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पूर्व सभी भारतीय खिलाड़ी शुक्रवार को हुए अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाते नजर आए लेकिन टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल से विराट कोहली (Virat Kohli) की तकरार हो गई, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
अभ्यास सत्र के दौरान शुभमन गिल पर भड़के Virat Kohli

दरअसल, कल ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय टीम ने शाम को अभ्यास किया। इस प्रैक्टिस सेशन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए। इनमें से एक वीडियो में शुभमन गिल और विराट कोहली (Virat Kohli) को बहस करते भी देखा गया। फील्डिंग ड्रिल के दौरान कोहली काफी आक्रामक नजर आए और किसी बात को लेकर भड़क गए।
कोहली ने गिल को दिखाई उंगली
शुभमन गिल की तरफ गुस्से में विराट कोहली आगे बढ़े। भारतीय कप्तान भी पीछे नहीं हटे और वे भी कोहली के नजदीक गए। इस दौरान दोनों के बीच कुछ बातचीत भी हो रही थी। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। तभी से गिल और कोहली के बीच तकरार की अफवाहों का बाजार गर्म है।
अब पूरे मामले की सच्चाई तभी पता चल पाएगी, जब इन दोनों में से कोई चुप्पी तोड़ेगा या फिर टीम मैनेजमेंट की तरफ से बयान आएगा।
आप भी देखें वायरल वीडियो:
Heated Moment between Shubman Gill & Virat Kohli during practice session today! 🤣 pic.twitter.com/epvWiCYZZY
— Rohit Sharma Fan (@hitmanfanfollow) September 25, 2026
सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने पर होगी विराट कोहली की नजर
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान विराट कोहली पर सभी की नजर होगी, क्योंकि वे सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के करीब हैं। यह रिकॉर्ड ODI फॉर्मेट में सबसे तेज 15000 रन बनाने का है। सचिन ने 387 मैच और 377 पारियां ली थीं। वहीं, कोहली ने 314 मैच और 302 पारियों में 14941 रन बनाए हैं। अगर उन्होंने आगामी सीरीज में 59 रन बना दिए तो फिर सचिन के रिकॉर्ड को बड़े अंतर से तोड़ देंगे।
अभी तक वनडे क्रिकेट में 15000 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने ही किया है। ऐसे में विराट कोहली इस क्लब में शामिल होने वाले दूसरे बल्लेबाज बनेंगे।
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या की इंजरी अपडेट आई सामने, इस दिन से फिर से पहनेंगे भारत की जर्सी