हार्दिक पांड्या की इंजरी अपडेट आई सामने, इस दिन से फिर से पहनेंगे भारत की जर्सी

Published - 26 Sep 2026, 09:43 AM | Updated - 26 Sep 2026, 10:15 AM

Hardik Pandya 5

Hardik Pandya injury update: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी का इंतजार लंबा होता जा रहा है। उन्होंने मार्च में आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना जलवा दिखाया था। वहीं, आईपीएल 2026 के बाद से किसी भी तरह का प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। वेस्टइंडीज सीरीज में भी वे पूरी तरह बॉलिंग फिट न होने के कारण नहीं शामिल किए गए।

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को वनडे फॉर्मेट के हिसाब से अपनी गेंदबाजी फिटनेस को साबित करने के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पुडुचेरी में होने वाली तीन मैचों की अनाधिकारिक वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए के स्क्वाड में चुना गया था लेकिन अब इससे बाहर हो गए हैं।

Hardik Pandya फिर हुए चोटिल, ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सीरीज से बाहर

Hardik Pandya 6

दाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आईपीएल के हालिया सीजन से ही लगातार इंजर्ड चल रहे हैं। उन्होंने पीठ में समस्या के कारण मुंबई इंडियंस के लिए कुछ मुकाबले मिस किए। इसके बाद, जांघ की मांसपेशी में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान वनडे सीरीज के साथ-साथ इंग्लैंड दौरा भी मिस किया। फिर अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले फील्डिंग के दौरान घुटने में दर्द महसूस किया और बाहर हो गए।

इसके बाद, वेस्टइंडीज सीरीज में गेंदबाजी के लिए पूरी तरह फिट न होने के कारण उन्हें नहीं चुना गया। अब हार्दिक दाहिने पैर की पिंडली के आगे वाले हिस्से में चोट के कारण 6 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

मेडिकल टीम ने दी आराम की सलाह, न्यूजीलैंड दौरे पर जाना भी संदिग्ध

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की फिटनेस संबंधी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। इसी वजह से टीम मैनेजमेंट भी किसी तरह की जल्दबाजी के मूड में नहीं है। फिलहाल BCCI की मेडिकल टीम उनकी ताजा चोट की जांच कर रही है और आराम की सलाह दे रही है। अगले 10 से 15 दिन तक हार्दिक को किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि से रोका गया है।

इसी वजह से न्यूजीलैंड दौरे पर 19 अक्टूबर से खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20I सीरीज में उनका नजर आना मुश्किल ही लग रहा है। वहीं, इसके बाद, 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज में उनकी डायरेक्ट वापसी मुश्किल ही लगती है।

दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ हो सकती है वापसी

अगर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) न्यूजीलैंड दौरे पर टी20I और वनडे सीरीज में नहीं नजर आते हैं तो फिर उनकी वापसी दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान हो सकती है। श्रीलंकाई टीम को 13 से 27 दिसंबर तक भारत के दौरे पर 3 टी20I और 3 वनडे खेलने हैं। फिट होने पर हार्दिक को चुना जा सकता है।

श्रीलंका के भारत दौरे का शेड्यूल :

मैच तारीख स्थान समय (IST)
1st ODI 13 दिसंबर 2026 दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम दोपहर 2:00 बजे
2nd ODI 16 दिसंबर 2026 बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम दोपहर 2:00 बजे
3rd ODI 19 दिसंबर 2026 अहमदाबाद, नरेंद्र मोदी स्टेडियम दोपहर 2:00 बजे
1st T20I 22 दिसंबर 2026 राजकोट, निरंजन शाह स्टेडियम शाम 7:00 बजे
2nd T20I 24 दिसंबर 2026 कटक, बाराबती स्टेडियम शाम 7:00 बजे
3rd T20I 27 दिसंबर 2026 पुणे, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम शाम 7:00 बजे

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल बाहर, जायसवाल-ऋतुराज अंदर, पहले ODI के लिए कुछ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग XI

Tagged:

team india hardik pandya Sri Lanka Tour of India 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com