IND vs WI सीरीज शुरू होने से पहले बोर्ड ने खिलाड़ियों की सैलरी काटने का किया ऐलान, अब प्लेयर्स को मिलेगी सिर्फ इतनी तनख्वाह
Published - 26 Sep 2026, 10:27 AM | Updated - 26 Sep 2026, 11:25 AM
Table of Contents
भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच खेले जाने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज की सब तैयारियां हो चुकी है. 27 सितंबर को तिरुवनन्तपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. लेकिन इस मैच (IND vs WI) से पहले क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है. हाल ही में मिली रिपोर्ट के मुताबिक, एक क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों की सैलेरी में कटौती करने का फैसला लिया है. इसकी वजह से कुछ खिलाड़ियों को तनख्वाह कट कर मिलेगी.
IND vs WI सीरीज शुरू होने से पहले बोर्ड ने खिलाड़ियों की सैलरी काटने का किया ऐलान

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के भारत दौरे (IND vs WI) का आगाज होने वाला है. 27 सितंबर से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के साथ इस दौरे की शुरुआत होगी. लेकिन इससे पहले विंडीज़ खिलाड़ियों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, आर्थिक संकट की वजह से वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की सैलेरी में कटौती करने का फैसला किया है. विंडीज बोर्ड का कहना है कि आर्थिक नुकसान की वजह से वो आने वाले कॉन्ट्रैक्ट मे खिलाड़ियों की सैलरी 25 फीसदी कम करेगा.
25 फीसदी कम होगी सैलेरी
वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट बोर्ड का सैलरी में कटौती का फ़ैसला अक्टूबर 2026 से सितंबर 2027 तक लागू रहेगा. इसके अलावा घरेलू क्रिकेटरों के लिए कॉन्ट्रैक्ट की अवधि घटाकर सात महीने कर दी गई है. विंडीज़ क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि साल 2025 में उन्हें लगभग 200 करोड़ का नुकसान हुआ है, जिसके कारण खिलाड़ियों की सैलरी में कटौती और दो टूर्नामेंट रद्द करने पड़ रहे हैं. इस साल मेंस सुपर50 और महिलाओं के टी20 ब्लेज टूर्नामेंट को सस्पेंड कर दिया गया है.
चीफ एग्जीक्यूटिव ने किया खुलासा
क्रिकेट वेस्टइंडीज के चीफ एग्जीक्यूटिव क्रिस डेहरिंग आर्थिक संकट की बात करते हुए बताया कि बोर्ड को वित्तीय, विकासात्मक और प्रतिस्पर्धी मोर्चों पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा,
हम वेस्ट इंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन और उन खिलाड़ियों के सहयोग की भावना की तारीफ करते हैं, जिन्होंने उन हालात को समझा है, जिनका हम सभी सामना कर रहे हैं. यह आदर्श स्थिति नहीं है, लेकिन फाइनेंशियल स्टेबिलिटी की दिशा में यह एक जरूरी कदम है. हमारे घरेलू टूर्नामेंट में बोर्ड हर नेशनल टीम और टूर्नामेंट का पूरा खर्च उठाता है.
इसमें सैलरी, मैच फीस, हवाई किराया, होटल और इवेंट की व्यवस्था का खर्च शामिल है. यह बिल्कुल भी टिकाऊ नहीं है. घरेलू यात्रा और होटल का खर्च हर साल हमारे सीमित संसाधनों का बहुत ज्यादा हिस्सा सोख लेता है. बजाय इसके कि इसका इस्तेमाल हमारे क्रिकेट के सीधे फायदे के लिए किया जाए.
गौरतलब है कि वेस्टइंडीज में अगले साल विमेंस सुपर50 की जगह बेस्ट वर्सेस बेस्ट डेवलपमेंट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा. वेस्ट इंडीज़ चैंपियनशिप, जो चार दिन का घरेलू टूर्नामेंट है, 2025-26 सीज़न के लिए अपनाए गए 12-मैच वाले बाइलैटरल सीरीज़ फ़ॉर्मेट के साथ जारी रहेगा।
IND vs WIछ शुभमन गिल बाहर, जायसवाल-ऋतुराज अंदर, पहले ODI के लिए कुछ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग XI
Tagged:
IND vs WI west indies cricket team West Indies Cricket Boardऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर