पहले ODI में भारत के लिए डेब्यू कर सकता है मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी, बल्ले-गेंद दोनों से करता कमाल

Published - 26 Sep 2026, 08:48 AM | Updated - 26 Sep 2026, 09:56 AM

IND Vs WI 1

भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है. 27 सितंबर को तिरुवनन्तपुरम में दोनों टीमों का पहले मैच में आमना-सामना होगा. इस भिड़ंत में सबकी नजरें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर टिकी होंगी. कयास लगाए जा रहे हैं कि मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी को वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ पहले मैच में डेब्यू का मौका मिल सकता है. यह खिलाड़ी बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी टीम इंडिया के लिए उपयोगी साबित हो सकता है.

IND vs WI: पहले ODI में भारत के लिए डेब्यू कर सकता है मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी

Team India 72

27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ (IND vs WI) के पहले मैच से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. नेट प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल की दाहिनी कोहनी में चोट आ गई, जिसके बाद वह दर्द से कराहते नजर आए. फिर भारतीय टीम के फिजियोथेरेपिस्ट ने उनकी कोहनी की जांच करते हुए उस पर बर्फ/पट्टी लगाई।

हालांकि, शुभमन गिल फिर से बल्लेबाजी के लिए नेट्स पर नहीं आ सके और उन्हें डगआउट में आराम करते देखा गया. उनकी चोट को लेकर अभी तक बीसीसीआई की ओर कोई भी आधिकारिक अपड़ेट सामने नहीं आया है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर शुभमन गिल मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह नमन धीर को डेब्यू का मौका मिल सकता है.

IND vs NZ टी20 सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिला मौका

बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी हो सकता है उपयोगी साबित

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले नमन धीर दाएं हाथ के बल्लेबाज होने के अलावा दाएं हाथ के ऑफ-स्पिनर भी हैं. उनके पास बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी जलवा बिखेरने की काबिलियत रखते हैं. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से अपनी छाप छोड़ी है.

अपने इस प्रदर्शन के दम पर ही नमन धीर ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा और टीम इंडिया में पहली बार जगह हासिल की. वहीं, अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर शुभमन गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ (IND vs WI) पहले मैच के लिए फिट नहीं हो पाते हैं, तो उनके स्थान पर नमन धीर को मौका मिल सकता है.

ऐसा रहा है घरेलू क्रिकेट करियर

नमन धीर के घरेलू क्रिकेट करियर के बारे में बात की जाए तो उन्होंने अब तक 14 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें वह चार अर्धशतक की मदद से 351 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान गेंदबाजी करते हुए उनके हाथ 7 विकेट लगी. इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 669 रन और 8 विकेट दर्ज हैं. जबकि 61 टी20 मुकाबलों में उनके बल्ले से 1222 रन निकले. वही, गेंदबाजी में उन्होंने 8 विकेट चटकाई.

कप्तान शुभमन गिल हुए चोटिल, अब पहले ODI में ये स्टार खिलाड़ी करेगा उन्हें रिप्लेस

Tagged:

team india Mumbai Indians IND vs WI naman dhir
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com