पाकिस्तानी कप्तान साहिबजादा फरहान ने भारत को दी गीदड़ धमकी! बोले ' हम टीम इंडिया को हराने आए...'
Published - 26 Sep 2026, 02:12 PM | Updated - 26 Sep 2026, 02:54 PM
Table of Contents
Sahibzada Farhan: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट इवेंट का आगाज हो चुका है. 24 सितंबर से शुरू हुई इस प्रतिस्पर्धा के क्वार्टर फाइनल राउंड की तस्वीर साफ हो चुकी है. 28 सितंबर को टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला खेलेग. लेकिन इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने टीम इंडिया के साथ होने वाले संभावित मुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है.
पाकिस्तानी कप्तान Sahibzada Farhan ने भारत को दी गीदड़ धमकी!

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान शाहिबजाद फरहान (Sahibzada Farhan) के हाथों में सौंपी गई है. उनकी अगुवाई में टीम टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 28 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ खेलेगी. लेकिन इससे पहले उन्होंने ऐसा बयान दिया है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. उनका कहना है कि एशियन गेम्स में भारत से भिड़ने के अलावा और भी कई अहम मुकाबले हैं, जिनके लिए टीम को अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होगा.
नीतीश रेड्डी या हार्दिक पांड्या? कोच ने किया साफ, बताया कौन सा ऑलराउंडर खेलेगा वर्ल्ड कप 2027
अपनी कप्तानी को लेकर कही ये बात
शाहिबजाद फरहान (Sahibzada Farhan) ने अपनी कप्तानी पर बात करते हुए कहा कि उन पर किसी तरह दबाव नहीं है. पाकिस्तानी कप्तानी ने कहा कि,
ये जरूरी नहीं कि सारा फोकस इंडिया वाले मैच पर करें. मुझ पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं होगा, चाहे मैं टीम में एक खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरूं या कप्तान के तौर पर जिम्मेदारी संभालूं. मेरा जो स्वाभाविक खेलने का तरीका है, मैं ठीक उसी शैली में अपनी बल्लेबाजी जारी रखूंगा.
ऐसे हो सकता है भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना
गौरतलब यह है कि शुरुआती नॉकआउट में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा. बेहतर आईसीसी रैंकिंग होने की वजह से दोनों टीमों ने सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इसलिए दोनों टीमें सिर्फ 3 अक्टूबर को होने वाले मेडल मुकाबले में ही आमने-सामने आ सकती है. यदि भारत और पाकिस्तान अपने-अपने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले जीत लेती हैं, तो फिर उनकी टक्कर गोल्ड मेडल मुकाबले के लिए होगी.
वृद्ध आश्रम में रह रहा टीम इंडिया का पूर्व स्टार क्रिकेटर, गरीबी ने हालत कर दी पतली, VIDEO वायरल
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर