ODI सीरीज से बाहर हुआ टीम का सबसे अनुभवी खिलाड़ी, अब वापस लौट रहा अपने लंदन वाले घर

Published - 26 Sep 2026, 02:48 PM | Updated - 26 Sep 2026, 02:57 PM

Jos Buttler

Jos Buttler ruled out: भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज में टक्कर लेनी है लेकिन उससे पहले इंग्लैंड-श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच ODI सीरीज का आगाज हो चुका है। इंग्लैंड की टीम अपने घर पर श्रीलंका के विरुद्ध खेल रही है और पहले दो मुकाबलों के बाद तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच निर्णायक वनडे मुकाबला रविवार, 27 सितंबर को लॉर्ड्स में खेला जाएगा लेकिन अब इस मुकाबले से इंग्लैंड के सबसे अनुभवी खिलाड़ी और शानदार फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) बाहर हो गए हैं।

लॉर्ड्स वनडे में इंजरी की वजह से Jos Buttler नहीं आएंगे नजर

Jos Buttler 1

श्रीलंका के खिलाफ लीड्स में खेले गए दूसरे वनडे में जोस बटलर (Jos Buttler) ने 49 गेंदों में 69 रन बनाए थे लेकिन अपनी इस पारी के दौरान उन्हें बीच में रिटायर्ड हर्ट भी होना पड़ा था। दरअसल,गुरुवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में विकेटों के बीच दौड़ते समय बटलर के बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई।

इंग्लैंड के फिजियो स्टीव हॉ ने जोस बटलर (Jos Buttler) का ट्रीटमेंट किया। चोट के कारण मैदान छोड़ने से पहले उन्होंने दो और गेंदें खेलीं और थोड़ी देर के लिए लंगड़ाते हुए वापस मैदान पर आए, लेकिन फिर इंग्लैंड की पारी के नौवें विकेट के रूप में आउट हो गए। मुकाबले में इंग्लिश टीम को 16 रनों से हार झेलनी पड़ी।

अगले हफ्ते स्कैन के बाद इंजरी की गंभीरता का होगा आकलन

पिछले कुछ सालों में जोस बटलर (Jos Buttler) लगातार इंजरी का शिकार होते आए हैं। इससे उनकी बल्लेबाजी का फॉर्म भी प्रभावित हुआ। हालांकि, अब वो जब दोबारा से अपनी लय में वापस आते नजर आए तो फिर से इंजरी का शिकार हो गए। इसी वजह से उन्हें अंतिम वनडे से बाहर होना पड़ा है। अभी तक बटलर की चोट की गंभीर का पता नहीं लगा है। उम्मीद है कि अगले हफ्ते की शुरुआत में MRI स्कैन के बाद और जानकारी मिल जाएगी।

बटलर के रिप्लेसमेंट के रूप में लॉरेंस को किया गया शामिल

इंग्लैंड ने जोस बटलर के बाहर होने की वजह से तीसरे वनडे के लिए स्पिन ऑलराउंडर डैन लॉरेंस को स्क्वाड में शामिल किया है। इस खिलाड़ी ने अभी तक व्हाइट बॉल में इंग्लिश टीम के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेला है लेकिन 17 टेस्ट खेल चुके हैं।

लॉरेंस का हालिया फॉर्म अच्छा रहा है और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तीन अर्धशतक भी बनाए थे। अब देखना होगा कि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू का मौका मिलता है या नहीं।

यह भी पढ़ें: वृद्ध आश्रम में रह रहा टीम इंडिया का पूर्व स्टार क्रिकेटर, गरीबी ने हालत कर दी पतली, VIDEO वायरल

Tagged:

England Cricket Team jos buttler Sri Lanka Cricket team ENG vs SL ODI Series
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com