फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के वापसी की उठी बात!
Published - 30 Sep 2026, 02:50 PM | Updated - 30 Sep 2026, 03:33 PM
Table of Contents
भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर हर किसी को चौंका दिया था. क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में धमाकेदार प्रदर्शन कर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया और कई ऐतिहासिक पारियां खेलीं. उम्मीद जताई जा रही थी कि वह आने वाले कुछ और साल तक टेस्ट क्रिकेट में खेलना जारी रख सकते हैं.
लेकिन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के साथ ही विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी टेस्ट करियर पर विराम लगा दिया. इसके बावजूद क्रिकेट एक्सपर्ट्स उन्हें इस फॉर्मेट में वापसी की सलाह देते नजर आते हैं. अब इस सूची में एक और पूर्व दिग्गज का नाम जुड़ गया है.
इस दिग्गज ने Virat Kohli को टेस्ट में वापसी की दी सलाह

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) ने तूफ़ानी बल्लेबाजी कर शतकीय पारी खेली. विंडीज़ गेंदबाजों की क्लास लगाते हुए उन्होंने नाबाद 139 रन बनाए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया. इसके बाद से ही वह चर्चाओं का विषय बने हुए है.
इस बीच भारत के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान कपिल देव ने कहा कि विराट कोहली को आने वाले समय में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने फैसले पर पछतावा हो सकता है. उनका दावा कि किंग कोहली अगले दो-तीन साल तक इस फॉर्मेट में खेल सकते थे.
वर्ल्ड कप 2027 के बाद ये भारतीय खिलाड़ी आ सकता है नंबर-3 पर नजर, कोहली के स्थान का बनेगा रिप्लेसमेंट!
"मुझे बुरा लगता है"
कपिल देव ने पीटीआई के हवाले से बात करते हुए कहा कि एक दर्शक और पूर्व क्रिकेटर के तौर पर उन्हें लगता है कि विराट कोहली को और टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए था, क्योंकि उनमें इसकी क्षमता थी. भारत को 1983 विश्वकप जिताने वाले कप्तान ने कहा,
"जिस तरह से वह खेल रहे हैं, वह काफी अच्छा नजर आ रहा है. इस उम्र में उनकी फिटनेस सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है. अगर वह अगले दो-तीन साल तक खुद को फिट रखते हैं, तो मुझे लगता है कि वह सभी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. दूसरी बात, मुझे उनके लिए बुरा लगता है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया. मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. वह खुद सबसे बेहतर जानते हैं. लेकिन एक दर्शक और पूर्व क्रिकेटर के तौर पर मुझे लगता है कि उन्हें और टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए था, क्योंकि उनमें इसकी क्षमता थी."
Virat Kohli को हो सकता है पछतावा
बात को आगे बढ़ाते हुए कपिल देव ने कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli) वनडे और टेस्ट क्रिकेट में माहिर हैं, इसलिए इन दोनों फॉर्मेट में खेलना उन्हें जारी रखना चाहिए. उन्होंने बताया,
उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था. एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर जिसे उनका खेल पसंद है और जो खेल को समझता है, मैं कह सकता हूं कि उनमें टेस्ट क्रिकेट खेलने की क्षमता थी. मुझे नहीं पता कि आज उन्हें अपने फैसले का बुरा लग रहा है या नहीं, लेकिन उन्होंने खेलना बंद कर दिया. मुझे लगता है कि कुछ साल बाद उन्हें जरूर लगेगा कि उन्होंने थोड़ा और टेस्ट क्रिकेट क्यों नहीं खेला.
जब आप खेल से प्यार करते हैं और उसमें जुनून रखते हैं, तो फिर संन्यास क्यों लेना, जबकि आप खुद को मैनेज कर सकते हैं? मैं समझ सकता हूं कि टी20 क्रिकेट पूरी तरह अलग है, लेकिन वनडे और टेस्ट क्रिकेट में वह माहिर हैं. मुझे लगता है कि उनकी उम्र 37 या 38 साल है और क्रिकेट की दुनिया में वह किसी अनुभवी दिग्गज की तरह हैं. इसलिए हम जैसे लोगों के लिए उन्हें सलाह देना सही नहीं है. वह खुद जानते हैं कि उनके लिए क्या बेहतर है.
विराट कोहली (Virat Kohli) ने भारत के लिए 123 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस दौरान 210 पारियों में वह 46.85 की औसत से 9230 रन बनाने में कामयाब रहे, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं. पिछले साल संन्यास का ऐलान करने के बाद वह दस हजार रन का आंकड़ा छूने से चूक गए, जिसका मलाल आज भी उनकी फैंस को है.
BCCI ने गिल-केएल-बुमराह को सुनाया बड़ा फरमान, अब तीनों को माननी पड़ेगी ये बात
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर