वर्ल्ड कप 2027 के बाद ये भारतीय खिलाड़ी आ सकता है नंबर-3 पर नजर, कोहली के स्थान का बनेगा रिप्लेसमेंट!
Published - 30 Sep 2026, 01:43 PM | Updated - 30 Sep 2026, 02:49 PM
Table of Contents
साल 2027 में खेले जाने वाला आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद ही खास है. रिपोर्ट्स की माने तो पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का यह आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट होगा. इसलिए इस विश्वकप के बाद भारतीय वनडे टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
विराट कोहली (Virat Kohli) लंबे समय से इस फॉर्मेट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ऐसे में उनके बाद यह पद कौन संभालेगा, उसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है. इस बीच 26 वर्षीय खिलाड़ी ने विराट कोहली की जगह के लिए दावा ठोक दिया है.
Virat Kohli को रिप्लेस कर सकता है ये खिलाड़ी

भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है. इस क्रम पर बल्लेबाजी कर उन्होंने कई ऐतिहासिक पारियां खेलीं और टीम की सबसे बड़ी ताकत साबित हुए. यही वजह है कि अगर विराट कोहली वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेते हैं, तो उनके स्थान पर किस खिलाड़ी को टीम में मौका दिया जा सकता है. टीम मैनेजमेंट के लिए उनका रिप्लेसमेंट ढूंढना काफी चुनौतीपूर्ण होगा.
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 के लिए भारत की युवा टीम आई सामने, अय्यर (कप्तान), वैभव, संजू, अभिषेक.....
तीसरे नंबर पर मचा सकते हैं धमाल
वैसे तो टीम मैनेजमेंट के पास विराट कोहली की जगह लेने के लिए कई खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन देवदत्त पडिक्कल ने अपनी दावेदारी सबसे मज़बूत की है. घरेलू क्रिकेट में दमदार बल्लेबाजी कर उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और चयनकर्ताओं को प्रभावित किया. आईपीएल, रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी का जादू बिखेर देवदत्त पडिक्कल ने अपनी तकनीक और धैर्य का परिचय दिया.
ऐसा रहा है घरेलू क्रिकेट करियर
देवदत्त पाडिक्कल के घरेलू क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने अब तक 42 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें वह 83.23 की शानदार औसत से 2796 रन बनाने में कामयाब हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 13 शतक और 14 अर्धशतक निकले. वहीं, अगर नजर डाली जाए उनके फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर की तो 60 मैचों की 99 पारियों में उनके नाम 4252 रन दर्ज है, जिसमें 11 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं. 131 टी20 मैच में देवदत्त पाडिक्कल ने 3826 रन बनाए
3 पूर्व दिग्गज जो अजीत अगरकर के इस्तीफे के बाद बन सकते हैं भारत के मुख्य चयनकर्ता
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर