3 पूर्व दिग्गज जो अजीत अगरकर के इस्तीफे के बाद बन सकते हैं भारत के मुख्य चयनकर्ता

Published - 30 Sep 2026, 11:31 AM | Updated - 30 Sep 2026, 12:33 PM

Ajit Agarkar 4

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) का कार्यकाल सितंबर, 2026 के साथ ही समाप्त बताया जा रहा है। पहले जानकारी मिली थी कि अगरकर 2027 वर्ल्ड कप तक एक्सटेंशन चाहते थे लेकिन फिर BCCI और उनके बीच तालमेल की कमी दिखी।

इसी वजह से अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने खुद ही अपने कार्यकाल बढ़ाने से पीछे हटने का फैसला किया। वे रिव्यू मीटिंग में भी शामिल नहीं हुए थे। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले गुवाहाटी में चयन समिति के सभी सदस्य नजर आए लेकिन अगरकर नहीं दिखे। इसी वजह से माना जा रहा है कि अब वे मुख्य चयनकर्ता के रूप में नजर नहीं आएंगे। इस लेख में हम उन 3 पूर्व खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो अब नए चीफ सिलेक्टर बन सकते हैं।

ये 3 पूर्व क्रिकेटर Ajit Agarkar की जगह बन सकते हैं नए मुख्य चयनकर्ता

1. प्रज्ञान ओझा

Ajit Agarkar Replacement

इस लिस्ट में पहला नाम टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा का है। ओझा ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेले और मौजूदा समय में चयन समिति के सदस्य हैं। उन्होंने पिछले साल सिलेक्शन कमिटी को ज्वाइन किया था। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वे फिलहाल कार्यवाहक चीफ सिलेक्टर भी बन गए हैं और न्यूजीलैंड दौरे के लिए उनकी अगुआई में ही टीम का चयन होगा। अगर भारतीय टीम अच्छा करती है तो फिर ओझा की अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) के बाद मुख्य चयनकर्ता बनने की दावेदारी मजबूत हो जाएगी।

2. पार्थिव पटेल

अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) के बाद मुख्य चयनकर्ता बनने की रेस में दूसरा नाम भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल का है। पार्थिव ने बेहद कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने कदम रख दिए थे लेकिन फिर एमएस धोनी के आगमन से उनका करियर डगमगा गया। बाएं हाथ का यह पूर्व खिलाड़ी मौजूदा समय में गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पार्थिव को चीफ सिलेक्टर बनाया जा सकता है।

3. वीवीएस लक्ष्मण

जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारतीय टीम के हेड कोच का पद संभाल रहे पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण भी अजीत अगरकर के बाद मुख्य चयनकर्ता के पद के लिए प्रमुख दावेदार हैं। लक्ष्मण काफी समय से किसी न किसी भूमिका में BCCI के साथ काम करते हुए नजर आए हैं। वे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड भी हैं। उनका रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ तालमेल भी काफी अच्छा बताया जाता है।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में इन 3 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा मौका, पिलाएंगे सिर्फ पानी

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com