श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में इन 3 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा मौका, पिलाएंगे सिर्फ पानी

Published - 30 Sep 2026, 08:48 AM | Updated - 30 Sep 2026, 09:18 AM

India Vs Sri Lanka 2

India vs Sri Lanka: क्रिकेट के मैदान में भारत और श्रीलंका का एक बार फिर से आमना-सामना होना है। अगस्त में इन दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी, जिसमें टीम इंडिया ने 2-0 से बाजी मारी। अब इनकी टक्कर एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में होनी है, जो 1 अक्टूबर को खेला जाएगा।

भारत और श्रीलंका (Sri Lanka) दोनों को ही क्वार्टर फाइनल में डायरेक्ट एंट्री मिली थी। इसके बाद, रैंकिंग के आधार पर इन्हें सेमीफाइनल में जगह मिली। अब ये दोनों टीमें एक-दूसरे से टकराएंगी। इस लेख में हम आपको उन 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो श्रीलंका के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग XI से बाहर रह सकते हैं।

इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को Sri Lanka के खिलाफ प्लेइंग XI में जगह मिलने की उम्मीद कम

1. यश ठाकुर

India Vs Sri Lanka 3

भारतीय टीम के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर टी20I डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज यश ठाकुर को एशियन गेम्स के लिए नहीं चुना गया था लेकिन हर्षित राणा के बाहर होने की वजह से उन्हें बतौर रिप्लेसमेंट मौका मिला। हालांकि, यश को श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ सेमीफाइनल में खिलाए जाने की संभावना बेहद कम है।

टीम इंडिया द्वारा दो तेज गेंदबाजों को ही खिलाए जाने की उम्मीद है। इसके लिए जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह मौजूद हैं। इसी वजह से यश को बाहर रहना पड़ सकता है। अगर इनमें से किसी एक को इंजरी हुई या फिर रेस्ट दिया गया, तभी यश के लिए मौका बन सकता है।

2. विपराज निगम

यश ठाकुर की तरह ही स्पिन ऑलराउंडर विपराज निगम को भी बतौर रिप्लेसमेंट टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह दी गई। उन्हें वरुण चक्रवर्ती के बाहर होने के कारण चुना गया। विपराज ने अभी तक इंटरनेशनल लेवल पर कोई भी मुकाबला नहीं खेला है।

उन्हें श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी जगह मिलने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में दो प्रमुख ऑलराउंडर मौजूद हैं। वहीं, मुख्य स्पिनर रवि बिश्नोई भी हैं। इसी वजह से विपराज की जगह बनती नहीं दिख रही है।

3. वैभव सूर्यवंशी

15 साल के तूफानी ओपनर वैभव सूर्यवंशी को भी श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में मौका मिलने की उम्मीद कम ही है। इसकी वजह अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा करने में सफल रही थी।

टीम मैनेजमेंट का अभिषेक पर पूरा भरोसा है और हेड कोच गौतम गंभीर ने संजू को भी बैक किए जाने की बात कही थी। इसी वजह से वैभव को अपनी बारी का इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली के अचानक संन्यास की वजह आई सामने, टीम के खराब माहौल के चलते उठाया कदम

Tagged:

team india Sri Lanka Cricket team Yash Thakur Vipraj Nigam Asian Games 2026 Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com