PAK vs BAN Today Match Prediction, 1st Semi Final – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी

Published - 30 Sep 2026, 01:41 PM

PAK vs BAN Today Match Prediction
PAK vs BAN Asian Games 2026

PAK vs BAN Asian Games 2026: पाकिस्तान (Pakistan) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच एशियाई खेल 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों का क्वार्टर फाइनल बारिश की वजह से रद्द रहा है। पाकिस्तान टीम ने अपना पिछला T20I मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ T20 विश्व कप में खेला था जिसमें वह 5 रन से विजेता रही थी।

इस मैच में शतक लगाने वाले साहिबज़ादा फ़रहान एशियाई खेलों में पाकिस्तान टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे। दूसरी तरफ बांग्लादेश टीम ने अपनी पिछली T20 श्रृंखला में जिम्बाब्वे टीम को 2-1 से हराया है। बांग्लादेश ने एशियाई खेलों के लिए लिटन दास के नेतृत्व में मजबूत टीम का गठन किया है।

दोनों टीमें एशिया कप 2025 के बाद पहली बार आमने-सामने होगी इस मैच में दोनों टीमों की कोशिश फाइनल में अपनी जगह पक्की करने की रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और PAK vs BAN Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।

मैच डिटेल्स (PAK vs BAN Match Details)

मैचपाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
स्टेडियमकोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन
मैच की तारीख1 अक्टूबर 2026 (05:30 AM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports TEN Network, Sony LIV

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (PAK vs BAN Head-to-Head)

  • मैच: 10

  • पाकिस्तान ने जीते: 7

  • बांग्लादेश ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (PAK vs BAN Recent Form)

पाकिस्तान: W, L, W, L, W

बांग्लादेश: W, W, L, L, L

पिच रिपोर्ट (PAK vs BAN Pitch Report- कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क)

PAK vs BAN कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेला जाएगा। यह पिच धीमी मानी जाती है, यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 140-150 रन का स्कोर एक अच्छा टोटल हो सकता है। पिच रिपोर्ट के आधार पर PAK vs BAN Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

पिछले 12 (T20) मैचों के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 50%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत50%
पहली पारी का औसत स्कोर 124
दूसरी पारी का औसत स्कोर82
पिच अनुकूलस्पिनर्स के लिए अनुकूल (65%)

PAK vs BAN Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनारियो 1: अगर पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 35–40

  • अनुमानित कुल स्कोर: 120–130

  • मैच परिणाम: पाकिस्तान टीम की जीत की संभावना


सिनारियो 2: अगर बांग्लादेश टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 145–150

  • मैच परिणाम: बांग्लादेश टीम की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (PAK vs BAN Playing XI Today)

पाकिस्तान प्लेइंग-XI:

सैम अयूब, साहिबज़ादा फ़रहान (कप्तान), हैदर अली, उस्मान खान (विकेट कीपर), अब्दुल समद, अराफ़ात मिन्हास, साद मसूद, अहमद दानियाल, अबरार अहमद, सुफ़यान मोक़िम, आकिफ़ जावेद

बांग्लादेश प्लेइंग-XI:

लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदॉय, मोसद्दक हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, शोरीफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (PAK vs BAN Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • तौहीद हृदॉय मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। यह बांग्लादेश टीम के भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक है। इस मैच में भी अच्छा योगदान दे हैं।

  • तंजीद हसन तमीम बांग्लादेश टीम के सलामी बल्लेबाज हैं। पिछली T20 श्रृंखला में इन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इस मैच में पावर प्ले में टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • सुफ़यान मोक़िम इस मैच में पाकिस्तान टीम की ओर से प्रमुख गेंदबाज साबित हो सकते हैं। इन्होंने अपने पिछले 3 मैचों में 10 विकेट लिए हैं।

  • रिशाद हुसैन इस मैच में बांग्लादेश की ओर से प्रमुख गेंदबाज साबित हो सकते हैं। इन्होंने अपने पिछले 3 मैचों में 6 विकेट लिए हैं।

PAK vs BAN Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच में हालिया फॉर्म और टीम संयोजन को देखते हुए बांग्लादेश टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। बांग्लादेश टीम ने अपने सभी प्रमुख खिलाड़ियों के साथ मजबूत टीम का गठन किया है। आपको बता दें कि इस साल बांग्लादेश-पाकिस्तान को एकदिवसीय फॉर्मेट में हरा आ चुकी है जिससे टीम का मनोबल उपर है।

पाकिस्तान के जीतने की संभावना: 45%

बांग्लादेश के जीतने की संभावना: 55%

यह भी पढ़ें: बिना खेले ही सेमीफाइनल में पहुंची श्रीलंका, अब इस टीम से होगी टक्कर

PAK vs BAN Asian Games 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

पाकिस्तान टीम स्क्वाड:

साहिबज़ादा फ़रहान (कप्तान), सैम अयूब, उस्मान खान (विकेट कीपर), हसन नवाज़, हैदर अली, अब्दुल समद, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफ़यान मोक़िम, अहमद दानियाल, आकिफ़ जावेद, अराफ़ात मिन्हास, साद मसूद, माज़ सदाक़त, अली रज़ा

बांग्लादेश टीम स्क्वाड:

लिटन दास (कप्तान), तंज़ीद हसन तमीम, परवेज़ हुसैन इमोन (विकेटकीपर), तौहीद ह्रदय, यासिर अली, मोसद्दक हुसैन, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, नसुम अहमद, नजमुल हुसैन शान्तो, सैफ़ हसन, महेदी हसन, हसन महमूद, शोरीफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

pak vs ban Pakistan vs Bangladesh PAK vs BAN Today Match Prediction PAK vs BAN Asian Games 2026
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com