बिना खेले ही सेमीफाइनल में पहुंची श्रीलंका, अब इस टीम से होगी टक्कर

Published - 29 Sep 2026, 12:20 PM | Updated - 29 Sep 2026, 01:03 PM

Sri Lanka 4

एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में नॉकआउट के मुकाबले खेले जा रहे हैं। हालांकि, बारिश के कारण एक भी मैच अभी तक संभव नहीं हो पाया है। 29 सितंबर को होने वाले दोनों क्वार्टर फाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ गए। इसका फायदा श्रीलंका (Sri Lanka) को भी हुआ और उसे बिना खेले ही सेमीफाइनल में एंट्री मिल गई।

24 सितंबर से शुरू होने वाले मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में श्रीलंका (Sri Lanka) को क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश मिला था और इस राउंड में उसका सामना नेपाल से था लेकिन दोनों टीमों के बीच मुकाबले को रद्द करना पड़ा।

Sri Lanka vs Nepal क्वार्टर फाइनल मैच हुआ रद्द

Sri Lanka 5

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में एशियन गेम्स 2026 के तीसरे क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका (Sri Lanka) और नेपाल की टक्कर होनी थी। नेपाल ने ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन करते हुए इस राउंड में जगह बनाई थी लेकिन उसे बारिश के कारण निराशा हाथ लगी। पिछले चार दिनों से बारिश के कारण टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हो पाया है।

श्रीलंका और नेपाल का मैच भी बारिश की वजह से ही रद्द किया गया। इस मैच में टॉस का भी मौका नहीं मिला और मुकाबला रद्द किए जाने की घोषणा कर दी गई। बेहतर रैंकिंग के कारण श्रीलंका को सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने का मौका मिल गया।

सेमीफाइनल के लिए श्रीलंका ने किया क्वालीफाई, भारत से होगी टक्कर

सेमीफाइनल में श्रीलंका (Sri Lanka) के लिए मुश्किल चुनौती होने वाली है, क्योंकि उसका सामना श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया से होगा। भारत को भी श्रीलंका की तरह ही डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल राउंड में एंट्री मिली थी लेकिन उसका मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द हो गया था। इसमें उसकी टक्कर अफगानिस्तान से होनी थी। मैच रद्द होने की वजह से रैंकिंग में ऊपर होने के कारण भारतीय टीम को अंतिम-4 में जगह मिल गई।

अब श्रीलंका और भारत के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश की भिड़ंत होगी। ये दोनों टीमें भी बिना खेले ही सेमीफाइनल में पहुंच गईं, क्योंकि इनके क्वार्टर फाइनल मुकाबले भी बारिश की भेंट चढ़ गए।

श्रीलंका को सेमीफाइनल रद्द होने पर होगा नुकसान

क्वार्टर फाइनल रद्द होने पर श्रीलंका को फायदा हुआ और उसे बिना खेले ही सेमीफाइनल का टिकट मिल गया। हालांकि, अब 1 अक्टूबर को होने वाला सेमीफाइनल मैच रद्द हुआ तो फिर इस बार उसे नुकसान होगा। इसकी वजह से भारत की रैंकिंग है। टीम इंडिया नंबर-1 है।

इसी वजह से बारिश की वजह से मैच संभव नहीं हुआ तो बेहतर रैंकिंग के कारण भारतीय टीम फाइनल में चली जाएगी और श्रीलंका की टीम गोल्ड मेडल मैच में जगह नहीं बना पाएगी। हालांकि, टीम पूरी तरह से बाहर नहीं होगी और उसके पास तीसरे स्थान पर फिनिश करने का मौका होगा। ऐसा हुआ तो फिर श्रीलंका को कांस्य पदक मिलेगा।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश-मलेशिया क्वॉर्टर फाइनल चढ़ा बारिश की भेंट, अब सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी ये टीम

Tagged:

team india Sri Lanka Cricket team Nepal Cricket Team Asian Games 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com