बांग्लादेश-मलेशिया क्वॉर्टर फाइनल चढ़ा बारिश की भेंट, अब सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी ये टीम
Table of Contents
एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में क्वॉर्टर फाइनल राउंड के दूसरे दिन के भी दोनों मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए। इस राउंड का चौथा मैच बांग्लादेश (Bangladesh) और मलेशिया के बीच खेला जाना था, लेकिन इसमें टॉस भी संभव नहीं हो पाया।
यही कहानी कल भी देखने को मिली थी और पाकिस्तान बनाम हांगकांग व भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबले भी इसी तरह टॉस हुए बिना ही रद्द करने पड़े थे।
Bangladesh और मलेशिया के बीच क्वॉर्टर फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द

जापान के नागोया के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निषिन में आयोजित हो रहे मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार बारिश का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसकी चपेट में बांग्लादेश (Bangladesh) और मलेशिया के बीच आज होने वाला क्वॉर्टर फाइनल मैच भी आ गया। इस मुकाबले के शुरू होने के काफी पहले ही रद्द की घोषणा कर दी गई, क्योंकि बारिश अपना कहर बरपाती नजर आई।
बांग्लादेश को मिली सेमीफाइनल में एंट्री
इसी वजह से लगातार छठा मैच रद्द किया गया। बांग्लादेश बनाम मलेशिया क्वॉर्टर फाइनल मैच पर पाकिस्तान की भी नजर बनी हुई थी, क्योंकि इसके आधार पर ही तय होना था कि सेमीफाइनल में उसका मुकाबला किस टीम से होगा। तो अब उसकी टक्कर बांग्लादेश (Bangladesh) से होगी।
पाकिस्तान और बांग्लादेश का सेमीफाइनल में होगा मुकाबला
चौथा कॉर्टर फाइनल रद्द होने के कारण बेहतर रैंकिंग की वजह से बांग्लादेश (Bangladesh) को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया, जबकि मलेशिया को बाहर होना पड़ा। अब सेमीफाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। बांग्लादेश की तरह ही पाकिस्तान को भी डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली थी।
इस राउंड में उसका मुकाबला हांगकांग, चीन से था, लेकिन बारिश के कारण बिना टॉस के ही मैच रद्द करना पड़ा। रैंकिंग में पाकिस्तान अच्छी पोजीशन की वजह से सेमीफाइनल में पहुंच गया।
1 अक्टूबर को पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश सेमीफाइनल
एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 1 अक्टूबर को खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश की टक्कर होगी। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, बारिश की वजह से सेमीफाइनल भी रद्द हुआ तो फिर पाकिस्तान को बांग्लादेश से रैंकिंग में बेहतर होने के कारण आगे जाने का मौका मिलेगा।
दूसरे सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका का सामना होना है। इस मुकाबले में भी बारिश की दखलअंदाजी हुई तो टीम इंडिया को फाइनल का टिकट मिल जाएगा। ज्यादातर फैंस की इच्छा है कि पाकिस्तान और भारत के बीच फाइनल मुकाबला देखने को मिले, जो 3 अक्टूबर को खेला जाएगा इसी दिन तीसरे स्थान के लिए भी मुकाबला होगा और विजेता टीम कांस्य पदक हासिल करेगी।
यह भी पढ़ें: अगर सभी मैचों में आई बारिश, तो पाकिस्तान जीत जाएगा गोल्ड मेडल, भारत के हाथ आयेगा ये पदक
Tagged:
Pakistan Cricket Team bangladesh cricket team Malaysia cricket Team Asian Games 2026