अगर सभी मैचों में आई बारिश, तो पाकिस्तान जीत जाएगा गोल्ड मेडल, भारत के हाथ आयेगा ये पदक
Table of Contents
एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में बारिश का कहर जारी है। इसके कारण 26 सितंबर से एक भी मैच संभव नहीं हो पाया है। क्वार्टर फाइनल में सभी मुकाबले रद्द हो गए, परिणामस्वरूप भारत (India) समेत अन्य बेहतर रैंकिंग वाली टीमों को बिना खेले ही आगे जाने का मौका मिल गया।
लगातार हो रही बारिश के कारण ज्यादातर मुकाबले बिना टॉस के ही रद्द कर दिए जा रहे हैं। फैंस स्टार खिलाड़ियों को खेलते देखने के लिए उत्साहित हैं, लेकिन उनके हाथ निराशा ही लग रही है। हालांकि, जिस हिसाब से चीजें हो रही हैं, उसे देखते हुए फाइनल में भारत (India) और पाकिस्तान की टक्कर का समीकरण बनता नजर आ रहा है।
एशियन गेम्स के फाइनल में India-Pakistan आ सकते हैं नजर

दरअसल एशियन गेम्स के नियमों के मुताबिक मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में रद्द हो रहे मैचों में उन टीमों को आगे जाने का मौका मिल रहा है, जो रैंकिंग में बेहतर हैं, क्योंकि उसी आधार पर सीडिंग की गई है। यही वजह है कि क्वार्टर फाइनल राउंड से भारत (India), पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सेमीफाइनल में एंट्री मिल गई, जबकि हांगकांग, अफगानिस्तान, नेपाल और मलेशिया को बिना खेले ही बाहर होना पड़ा।
अब सेमीफाइनल में भारत (India) का मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान का बांग्लादेश से होना है। ये दोनों मैच भी रद्द हुए तो फिर सीडिंग के आधार पर फाइनल में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल के लिए मैच देखने को मिलेगा, क्योंकि इन दोनों की ही रैंकिंग अपने-अपने विरोधी से बेहतर है।
गोल्ड मेडल मैच रद्द होने पर भारत को हाथ लग सकती है निराशा, पाकिस्तान की मौज
अब सवाल उठ रहा है कि अगर फाइनल भी रद्द हुआ तो गोल्ड मेडल किस टीम को दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर काफी सारे फैंस दावा कर रहे हैं कि इस दशा में भारत को गोल्ड मेडल मिलेगा, क्योंकि उसकी रैंकिंग पाकिस्तान से बेहतर है। लेकिन इस बार शायद ऐसा न हो। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फाइनल में यह नियम लागू नहीं होगा और मेडल दोनों फाइनलिस्ट टीमों में शेयर होगा।
इसका मतलब है कि अगर बारिश के कारण फाइनल मुकाबला रद्द हुआ तो टीम इंडिया को गोल्ड मेडल अकेले नहीं मिलेगा, इसे उसे पाकिस्तान के साथ साझा करना होगा।
3 अक्टूबर को होगा फाइनल
एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, उसे गोल्ड मेडल दिया जाएगा। वहीं, हारने वाली टीम को सिल्वर मेडल मिलेगा।
यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज सीरीज के बाद रोहित शर्मा की करियर अपडेट आई सामने, जानें लेंगे संन्यास या जारी रखेंगे खेलना
Tagged:
team india Pakistan Cricket Team Asian Games 2026