वेस्टइंडीज सीरीज के बाद रोहित शर्मा की करियर अपडेट आई सामने, जानें लेंगे संन्यास या जारी रखेंगे खेलना

Published - 28 Sep 2026, 04:46 PM | Updated - 28 Sep 2026, 05:01 PM

Rohit Sharma 8

बीते कुछ समय से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम में अपने भविष्य और जगह को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारतीय टीम मैनेजमेंट अगले साल खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए उन्हें अपनी योजनाओं में शामिल नहीं करना चाहती है.

वहीं, अब वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी सीरीज के बीच भी रोहित शर्मा के करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं. ऐसे में चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि क्या वह (Rohit Sharma) इस सीरीज के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देंगे या नहीं?

वेस्टइंडीज सीरीज के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कहेंगे Rohit Sharma?

Rohit Sharma 22

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मुकाबलों की तीन सीरीज का आगाज हो चुका है, जिसका पहला मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला गया. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में धमाकेदार प्रदर्शन कर 8 विकेटों से शानदार जीत हासिल की. हालांकि, इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपना जलवा बिखेरने में नाकाम रहे. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में उनसे लंबी और दमदार पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह 40 रन का आंकड़ा तक नहीं छू सके.

LIVE मैच में आपस में ही भिड़ गए टेम्बा बवुमा और क्विंटन डी कॉक, दोनों की झड़प का VIDEO वायरल

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में फ्लॉप हुए Rohit Sharma

27 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा अल्जारी जोसेफ की गेंद पर ज्वेल एंड्रयू के हाथों कैच आउट हो गए. इस दौरान वे 35 गेंदों में केवल 32 रन ही बना सके. तब से ही टीम में उनकी जगह पर एक बार फिर सवाल उठाए जा रहे हैं. हालांकि, आपको बता दें कि रोहित शर्मा की ओर से उनके वनडे करियर को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है.

यानी वेस्टइंडीज सीरीज के बाद भी हिटमैन खेलना जारी रखेंगे. इसके अलावा रोहित शर्मा कई मौकों पर यह स्पष्ट कर चुके हैं कि वह आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक टीम इंडिया के लिए खेलना चाहते हैं.

लॉर्ड्स में खेली थी ऐतिहासिक पारी

जुलाई में भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौरा किया था, जहां दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली गई थी. वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में रोहित शर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. इसके बाद ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आईं जिनमें दावा किया गया कि लॉर्ड्स में होने वाला तीसरे वनडे उनके करियर का आखिरी हो सकता है.

लेकिन इस मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ऐतिहासिक शतक लगाकर इतिहास रचा और अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया. इसी के साथ उन्होंने टीम में अपनी जगह पर उठ रहे सवालों पर भी विराम लगाया.

सेमीफाइनल में नहीं टकराएगी भारत-पाकिस्तान, अब सीधे फाइनल में इस दिन होगी भिड़ंत?

Tagged:

team india Rohit Sharma IND vs WI
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com