बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम का ऐलान, कप्तान ही हुआ बाहर

Published - 30 Sep 2026, 10:41 AM | Updated - 30 Sep 2026, 11:29 AM

Bangladesh ODI

Captain out from Bangladesh ODIs: ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम इंग्लैंड में खेले गए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चैंपियन बनने के बाद से पहली बार एक्शन में नजर आने वाली है। इस बार कंगारू टीम का सामना अपने घर में बांग्लादेश से है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज ब्रिस्बेन में खेली जाएगी।

इस सीरीज की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी और आखिरी मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान हो गया है और कुछ खास बदलाव नहीं देखने को मिला है। हालांकि, इन मैचों में ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तान सोफी मॉलीन्यूक्स का साथ नहीं मिलेगा।

Bangladesh के खिलाफ ODI सीरीज से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मॉलीन्यूक्स बाहर

Bangladesh ODI 1

मेग लैनिंग के रिटायरमेंट के बाद, ऑस्ट्रेलिया की फुल टाइम कप्तान बनीं सोफी मॉलीन्यूक्स के साथ लगातार इंजर्ड होने की काफी ज्यादा समस्या रही है। वे एक बार फिर से चोटिल हो गई हैं। इस बार उन्हें हिप इंजरी हुई है। यही कारण है कि वे बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगी।

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए मॉलीन्यूक्स के फिट होने की उम्मीद

बाएं हाथ की खिलाड़ी सोफी मॉलीन्यूक्स भले ही बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर हो गई हैं लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खेमे को उम्मीद है कि 18 अक्टूबर से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड सीरीज के लिए फिट हो जाएंगी। ऑस्ट्रेलिया को कीवी टीम की 3 टी20I और 3 वनडे के लिए मेजबानी करनी है।

नेशनल सिलेक्टर शॉन फ्लेगलेर ने बताया द हंड्रेड' से लौटने के तुरंत बाद ही मॉलीन्यूक्स कूल्हे में चोट लग गई थी। वह क्रिकेट विक्टोरिया की ट्रेनिंग में शामिल हुईं और शुरुआत में यह चोट मामूली लग रही थी। सच कहूं तो, वीकेंड तक इसमें उतनी तेजी से सुधार नहीं हुआ जितनी हमें उम्मीद थी। वह T20 मैचों के लिए ठीक हो जाएंगी।

इस खिलाड़ी को मिली बांग्लादेश के खिलाफ कप्तानी की जिम्मेदारी

सोफी मॉलीन्यूक्स के बाहर होने की वजह से बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान कप्तानी की जिम्मेदारी ताहलिया मैक्ग्राथ संभालेंगी, जो पहले भी कई बार कप्तानी कर चुकी हैं। वहीं, एक समय उन्हें कैप्टेंसी के लिए लैनिंग के बाद मजबूत दावेदार भी माना जा रहा था। कप्तान के रूप में मैक्ग्राथ का ODI रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने अभी तक 8 मैचों में कमान संभाली है और इन सभी में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है।

बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का स्क्वाड

निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, अलाना किंग, फिबी लिचफ़ील्ड, ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शूट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश वनडे सीरीज का शेड्यूल

शुक्रवार, 9 अक्टूबर: एलन बॉर्डर फील्ड, ब्रिस्बेन

रविवार, 11 अक्टूबर: एलन बॉर्डर फील्ड, ब्रिस्बेन

बुधवार, 14 अक्टूबर: एलन बॉर्डर फील्ड, ब्रिस्बेन

यह भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में इस प्लेइंग इलेवन से उतरेगा भारत, संजू, अभिषेक, ईशान, अय्यर....

Tagged:

Bangladesh Women Cricket team Sophie Molineux Australia Women Cricket Team AUS W vs BAN W
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com