श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में इस प्लेइंग इलेवन से उतरेगा भारत, संजू, अभिषेक, ईशान, अय्यर....

Published - 30 Sep 2026, 08:59 AM | Updated - 30 Sep 2026, 10:00 AM

Ind Vs Sl 4

IND vs SL: एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल राउंड का आगाज होने वाला है. चारों क्वार्टरफाइनल मुकाबले बारिश में धूलने के बाद क्रिकेट फैंस की नजरें 1 अक्टूबर को होने वाले दोनों सेमीफाइनल मैचों पर टिकी है. भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा, जिसे जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बना लेगी. ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस अहम मुकाबले (IND vs SL) के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है?

IND vs SL: ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी

Abhishek Sharma 3

श्रीलंका के खिलाफ भारत की ओर से पारी का आगाज करने के लिए युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आ सकते हैं. पंजाब का यह बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है. उनके पास पावरप्ले में ताबड़तोड़ रन बनाने की काबिलियत है. उनका साथ देने के लिए संजू सैमसन मैदान पर उतर सकते हैं. उनका हालिया प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. ऐसे में उनका मकसद सेमीफाइनल मैच में दमदार पारी खेल फॉर्म में वापसी करने का होगा.

श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में इन 3 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा मौका, पिलाएंगे सिर्फ पानी

मिडिल ऑर्डर में मिल सकता है इन खिलाड़ियों को मौका

तीसरे नंबर पर युवा बल्लेबाज ईशान किशन बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से वह के स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे. चौथे नंबर बल्लेबाजी के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर का आना लगभग तय है. सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ वह टीम के मिडिल ऑर्डर की रीढ़ होंगे. इसलिए उनसे इस अहम मुकाबले में शानदार और बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

पांचवे नंबर पर तिलक वर्मा अपनी प्रभावशाली बल्लेबाजी से पारी को गति देने और आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालते नजर आ सकते हैं. इसके अलावा, टीम इंडिया के पास शिवम दुबे, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों का विकल्प होगा, जो बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सकते हैं. इन तीनों की मौजूदग़ी से टीम के बॉलिंग और बैटिंग डिपार्टमेंट की मजबूती कई गुना बढ़ जाएगी.

गेंदबाजी विभाग में नजर आएंगे ये खिलाड़ी?

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया (IND vs SL) दो तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ मैदान पर उतर सकती है. अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर को बतौर पेसर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है, जबकि रवि बिश्नोई फुल-टाइम स्पिनर होंगे. हालांकि, इनके अलावा शिवम दुबे भी तेज गेंदबाजी का विकल्प देंगे. वहीं, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई के साथ स्पिन-बॉलिंग की ज़िम्मेदारी संभाल सकते हैं.

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह

विराट कोहली के अचानक संन्यास की वजह आई सामने, टीम के खराब माहौल के चलते उठाया कदम

Tagged:

team india abhishek sharma IND vs SL Sanju Samson
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com