अजीत अगरकर की चयनकर्ता पद से हुई छुट्टी, अब रोहित शर्मा का दोस्त बना नया चीफ सिलेक्टर

Published - 30 Sep 2026, 12:15 PM | Updated - 30 Sep 2026, 01:22 PM

Ajit Agarkar 2

भारतीय मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) का टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर तौर पर सफर अब खत्म होने वाला है. 4 अक्टूबर उनके कार्यकाल का आखिरी दिन होगा. वह कुछ और दिनों तक इस पद का भार संभालने वाले हैं, लेकिन इसके बावजूद अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) को गुवाहटी में होने वाली भारतीय टीम की सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग का हिस्सा नहीं बनाया गया है. न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का चयन करने के लिए बीसीसीआई ने रोहित शर्मा के खास दोस्त को चयनसमिति के अंतरिम चेयरमैन की पोस्ट के लिए नियुक्त किया है.

Ajit Agarkar की चयनकर्ता पद से हुई छुट्टी?

Ajit Agarkar 1

भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम चुनने वाली चयन समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है. गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे वनडे से पहले वह भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर, शिव सुंदर दास, अजय रात्रा और आरपी सिंह के साथ चर्चा करते नजर आए. इन पांचों दिग्गज को टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान मैदान के किनारे पर एकसाथ देखा गया. हालांकि, इस दौरान मौजूदा चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) मौजूद नहीं थे.

भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल हुआ रद्द, तो ये टीम खेलेगी 3 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला

गुवाहटी में आयोजित हुई मीटिंग में हुए शामिल

अगले महीने भारत को न्यूजीलैंड दौरा करना है, जिसके लिए बीसीसीआई ने तैयारी शुरू कर दी है. इस कड़ी में मंगलवार 29 सितंबर को गुवाहटी में सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग हुई, जिसमें प्रज्ञान ओझा अंतरिम चेयरमैन के तौर पर शामिल हुए. इसके अलावा वह 30 सितंबर को खेले जाने वाले मैच के दौरान भी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे, ताकि न्यूजीलैंड दौरे के लिए रूप रेखा तैयार की जा सके.

बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड प्रज्ञान ओझा का अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) के रिप्लेसमेंट के रूप में देखा रहा है. हाल ही में क्रिकबज को एक सूत्र ने बताया कि, “आपको कभी नहीं पता कि BCCI में क्या हो जाए, लेकिन ओझा सभी के लिए एक एक्सेप्टेबल कैंडिडेट लगते हैं.”

रोहित शर्मा के साथ है अच्छा रिश्ता

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और प्रज्ञान ओझा का रिश्ता काफी खास है. ऑफ फील्ड दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है. दोनों ने एक साथ आईपीएल डेब्यू किया था. हालांकि, उस दौरान रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे और प्रज्ञान ओझा डेक्कन चार्जर्स के साथ खेले. लेकिन इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया. प्रज्ञान ओझा कई मौकों पर यह भी कह चुके हैं कि वह काफी खुशकिस्मत हैं, जो उन्हें रोहित शर्मा जैसा दोस्त मिला.

IND vs WI वनडे सीरीज से बाहर हुआ शतकवीर बल्लेबाज, चोट के चलते नहीं खेलेगा अगले दोनों ODI

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com