IND vs WI वनडे सीरीज से बाहर हुआ शतकवीर बल्लेबाज, चोट के चलते नहीं खेलेगा अगले दोनों ODI
Table of Contents
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 30 सितंबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया 8 विकेट से विजयी रही थी। अब दूसरे मैच के नतीजे से तय हो जाएगा कि तीसरा मुकाबला सीरीज के विनर पर प्रभाव डाल पाएगा या नहीं।
इस बीच दूसरे मैच से पहले एक बुरी खबर सामने आई है। जी हां, तिरुवनंतपुरम में खेले गए IND vs WI पहले वनडे में शतक बनाने वाले बल्लेबाज के लिए अब इस सीरीज में दोबारा खेलने की उम्मीदें बेहद कम हो गई हैं। चलिए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।
IND vs WI ODI सीरीज के दूसरे मैच से ये शतकवीर हुआ बाहर

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे (IND vs WI 1st ODI) में तीन बल्लेबाजों ने शतक बनाए थे। इसमें वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स, भारत के कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली का नाम शामिल है। हालांकि, अब वेस्टइंडीज के ओपनर ग्रीव्स गुवाहाटी में खेले जाने वाले मुकाबले से बाहर हो गए हैं।
उन्होंने 108 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली थी। लेकिन अपनी पारी के दौरान इंजरी का शिकार भी हो गए थे। इसी वजह से वे काफी परेशानी में नजर आए और बाद में फील्डिंग के लिए भी नहीं उतरे थे।
पिंडली की चोट के कारण के IND vs WI तीसरा वनडे मैच खेलने पर भी संशय
जस्टिन ग्रीव्स पिंडली की चोट का शिकार हो गए हैं। इसी वजह से उन्हें दूसरे ODI से बाहर होना पड़ा है। वहीं, 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होने वाले सीरीज के अंतिम मैच में भी उनके खेलने पर संशय की स्थिति है। ग्रीव्स की चोट वेस्टइंडीज के लिए एक बड़ा झटका है, जो तीन मैचों की सीरीज में पहले ही 1-0 से पीछे चल रही है।
2025 की शुरुआत से अब तक वनडे में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जस्टिन ग्रीव्स 19 पारियों में 528 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अपनी मीडियम पेस गेंदबाजी से सात विकेट भी लिए हैं। ऐसे में उनकी कमी को पूरा करना कैरेबियाई टीम के लिए आसान नहीं होगा।
ग्रीव्स की गैरमौजूदगी में ये खिलाड़ी कर सकता है पारी की शुरुआत
भारत के खिलाफ दूसरे मैच से जस्टिन ग्रीव्स के बाहर होने के कारण वेस्टइंडीज के सामने जॉन कैंपबेल के ओपनिंग पार्टनर को खोजने की समस्या खड़ी हो गई है। इसके लिए अब ज्वेल एंड्रू को बतौर ओपनर खिलाया जा सकता है, जो पहले मैच में मिडिल ऑर्डर में खेले थे और बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 73 रन बनाकर इतिहास रच देंगे रोहित शर्मा, सचिन-कोहली की इस खास लिस्ट में हो जाएंगे शामिल