भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल हुआ रद्द, तो ये टीम खेलेगी 3 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला

Published - 30 Sep 2026, 10:17 AM | Updated - 30 Sep 2026, 11:27 AM

Asian Games 2026 4

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में क्रिकेट प्रतियोगिता का क्वार्टरफाइनल राउंड बारिश से प्रभावित रहा. खराब मौसम के चलते चारों क्वार्टरफाइनल मुकाबले रद्द करने पड़े, जिसके बाद भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने बिना मैदान पर उतरे ही सेमीफाइनल का टिकट कटवा लिया. ऐसे में क्रिकेट फैंस के दिलों में यह सवाल उठ रहा है कि अगर भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाला एशियन कप 2026 (Asian Games 2026) सेमीफाइनल मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ जाता है, तो फिर 3 अक्टूबर को फाइनल में किस टीम की एंट्री होगी?

भारत-श्रीलंका के बीच होगा सेमीफाइनल

Team India 80

1 अक्टूबर को निशिन में एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के सेमीफाइनल मुकाबला का आयोजन किया जाएगा. भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाना है, जबकि दूसरे मैच के लिए सुबह 10 बजे से भारत और श्रीलंका दूसरे सेमीफाइनल के लिए आमने-सामने होंगी.

हालांकि, इससे पहले फैंस के मन में मैच रद्द होने की स्थिति को लेकर कई सवाल है. दरअसल, क्वार्टरफाइनल के चारों मैच निशिन में ही खेले जाने थे, लेकिन बारिश की वजह से कोई भी मुकाबला नहीं हो सका. इसलिए अब दर्शक यह जानना चाहते हैं कि अगर खराब मौसम के चलते ये भिड़ंत भी नहीं हो सकी, तो फिर फाइनल में जाने वाली टीम का फैसला कैसे होगा?

Asian Games 2026 और वेस्टइंडीज सीरीज के बाद कब और कहां भिड़ेगी टीम इंडिया, अभी जानें पूरा शेड्यूल

Asian Games 2026 सेमीफाइनल रद्द होने के बाद ये टीम होगी फाइनलिस्ट

यदि सेमीफाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द करना पड़ता है, तो फिर बेहतर रैंकिंग के आधार पर फाइनलिस्ट टीम तय की जाएगी. यानी भारत और श्रीलंका में से वर्तमान में टीम इंडिया की आईसीसी टी20 रैंकिंग बढ़िया है, इसलिए मैच रद्द होने की स्थिति में वो फाइनल में जगह बना लेगी. वहीं, बात की जाए पाकिस्तान और बांग्लादेश की तो इस समय पाक टीम रैंकिंग में ऊपर है. यही वजह है कि अगर पहला सेमीफाइनल बारिश में धूलता है, तो वो दूसरी फाइनलिस्ट टीम बन जाएगी.

भारतीय महिला टीम ने जीता गोल्ड मेडल

जहां एक तरफ एशिया गेम्स 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता बारिश की भेंट चढ़ती नजर आ रही है, तो वहीं महिला क्रिकेट प्रतिस्पर्धा का सफलतापूर्वक समापन भी हो गया है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट दमदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. उनकी कप्तानी में भारतीय महिला टीम का एशियन गेम्स में ये दूसरा स्वर्ण पदक है. इससे पहले साल 2022 में आयोजित हुए एशियाई खेलों में टीम यह सफलता हासिल कर पाई थी.

सिर्फ 73 रन बनाकर इतिहास रच देंगे रोहित शर्मा, सचिन-कोहली की इस खास लिस्ट में हो जाएंगे शामिल

Tagged:

team india IND vs SL Asian Games 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com