भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल के मौसम की रिपोर्ट आई सामने, जानें मैच होगा पूरा या हो जाएगा रद्द
Table of Contents
India vs Sri Lanka Weather Update: एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। ज्यादातर फैंस की नजर दूसरे सेमीफाइनल मैच पर है, जिसमें टीम इंडिया और श्रीलंका का सामना होगा। दोनों ही टीमों में काफी ज्यादा अंतर है, क्योंकि भारतीय स्क्वाड में सभी प्रमुख खिलाड़ी मौजूद हैं, जबकि श्रीलंका ने लगभग दूसरे दर्जे का स्क्वाड चुना है।
हालांकि, सबसे ज्यादा चिंता मौसम को लेकर है, क्योंकि 26 सितंबर से एक भी मैच पूरा नहीं हो पाया है और ज्यादातर मुकाबले बिना टॉस के ही रद्द किए गए। ऐसे में भारत (India) और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबले वाले दिन मौसम कैसा रहेगा, इसकी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं।
India vs Sri Lanka सेमीफाइनल मैच के लिए मौसम का हाल

जापान के निशिन में एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट खेला रहा है लेकिन ज्यादातर मुकाबलों के बारिश की भेंट चढ़ने की वजह से फैंस काफी निराश हैं। उन्हें यह डर सता रहा है कि कहीं भारत (India) और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मैच भी बारिश की वजह से रद्द न हो जाए। हालांकि, कल होने वाले मैच को लेकर गुड न्यूज है।
निशिन में गुरुवार, 1 अक्टूबर को बारिश की संभावना न के बराबर है। दिन में धूप रहने का अनुमान है। इसी वजह से भारत (India) और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला बिना किसी परेशानी के होने के आसार हैं।
सेमीफाइनल रद्द होने पर किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
अभी के हिसाब से IND vs SL सेमीफाइनल मैच के दौरान मौसम अच्छा रहने की संभावना है लेकिन अगर बारिश ने दखल दिया और मुकाबला रद्द हुआ तो फिर भारत को फाइनल का टिकट मिल जाएगा। क्वार्टर फाइनल में सभी मुकाबले रद्द हुए और जो भी टीम उच्च रैंकिंग वाली थी, उसे आगे जाने का मौका मिला।
यही नियम भारत और श्रीलंका के मैच के लिए भी लागू होगा। इसी वजह से ICC रैंकिंग में नंबर-1 पर मौजूद टीम इंडिया आगे बढ़ जाएगी और श्रीलंका के हाथ निराशा लगेगी।
पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश की टक्कर
कल दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगा। इस मुकाबले पर भी सभी की नजर होगी, क्योंकि अगर पाकिस्तान ने फाइनल में जगह बनाई तो फिर टीम इंडिया से उसकी टक्कर हो सकती है।
बांग्लादेश के खिलाफ बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ तो भी पाकिस्तान को बेहतर रैंकिंग के कारण आगे जाने का मौका मिल जाएगा। वहीं, श्रीलंका की दूसरे दर्जे की टीम के सामने भारत काफी मजबूत नजर आ रहा है। मैच रद्द होने पर टीम इंडिया आगे जाएगी लेकिन अगर मुकाबला होता है तो भी श्रेयस अय्यर की टीम जीत की प्रबल दावेदार रहेगी। यही कारण है कि फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टक्कर की संभावना बन रही है।
यह भी पढ़ें: BCCI ने गिल-केएल-बुमराह को सुनाया बड़ा फरमान, अब तीनों को माननी पड़ेगी ये बात
Tagged:
team india Sri Lanka Cricket team Asian Games 2026