छोटा इन्वेस्टमेंट, बड़ा रिटर्न! IPL 2026 के ये 4 खिलाड़ी, कम कीमत में कर गए 30-40 करोड़ वाला काम

Published - 29 Apr 2026, 04:30 PM | Updated - 29 Apr 2026, 04:39 PM

IPL 2026

IPL 2026 में कई खिलाड़ी ऐसे खेल रहे, जिनकी कीमत 25 करोड़ या उससे भी ज्यादा है. इनमे से कुछ ख़ास नाम ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, कैमरन ग्रीन जैसे हैं, जिन पर फ्रेंचाइजियों ने आंख बंद करके पैसा लगाया था. महंगे खिलाड़ियों से हमेशा ही टीम मालिकों को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होती है और एक-दो खिलाड़ियों को छोड़ महंगे खिलाड़ी इस लीग में हमेशा से अच्छा प्रदर्शन भी करते और अपने को मिली रकम के साथ पूरी तरह न्याय भी करते हैं.

हालांकि टीम ओनर्स को कुछ खिलाड़ी ऐसे भी मिल जाते हैं, जिनकी कीमत तो सिर्फ 1-2 करोड़ के आसपास ही होती है, लेकिन वह अपने शानदार प्रदर्शन से 30-40 करोड़ रूपये वाला काम कर डालते हैं. आज हम अपने इस ख़ास लेख में उन्हीं 4 खिलाड़ियों के बारे में बात करने वाले हैं, जिनमे फ्रेंचाइजियों का बहुत छोटा इन्वेस्टमेंट था, लेकिन IPL 2026 में उन्हें रिटर्न काफी बड़ा मिला है.

IPL 2026 में किफायती साबित हुए यह 4 खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी

IPL 2026

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 के ऑक्शन में अपना नाम महज 14 साल की उम्र में दे डाला था. उनकी छोटी आयु को देखते हुए ज्यादा टीमों ने उन पर बोली नहीं लगाई, सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स ने ही इस विस्फोटक बल्लेबाज पर दिलचस्पी दिखाई और अंत में 1 करोड़ 10 लाख की कीमत में आरआर ने इन्हें खरीद लिया था.

वैभव सूर्यवंशी उस छोटी सी कीमत में अब राजस्थान रॉयल्स के लिए 30-35 करोड़ के खिलाड़ी वाला काम कर डाल रहे हैं. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का ही नतीजा है कि राजस्थान रॉयल्स वर्तमान समय में 9 मैचों में से 6 में जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल के तीसरे स्थान पर है.

खुद भी वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप पहने हुए हैं. वह अब तक इस सीजन IPL 2026 में अपने खेले 9 मैचों में 44.44 की औसत के साथ कुल 400 रन बना चुके हैं. 34 चौके और सीजन में सबसे ज्यादा 37 छक्के भी यह बल्लेबाज अब तक लगा चूका है. इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 238.10 का रहा है, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए एक सुनहरे सपने जैसा है. अगर यह 15 वर्षीय बल्लेबाज अपना फॉर्म जारी रखता है, तो सिर्फ 1 करोड़ 10 लाख की कीमत में राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन भी बना सकता है.

ईशान मलिंगा

IPL 2025 की मेगा नीलामी में ईशान मलिंगा को काव्या मारन ने 1.20 करोड़ की मामूली सी रकम में खरीद लिया था. पिछले सीजन ही इन्होंने अपनी गेंदबाजी की कुछ झलकियां दिखाई थी और अपने खेले 7 मैचों में 13 विकेट हासिल किये थे.

IPL 2025 में तो उन्हें खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिल पाए, लेकिन इस सीजन वह पहले मैच से खेल रहे और अपनी कातिलाना गेंदबाजी से बल्लेबाजों को लोहे के चने चबवा रहे हैं. दरअसल, इस श्रीलंकाई गेंदबाज ने IPL 2026 में SRH के लिए अब तक अपने खेले 8 मैचों में कुल 14 विकेट हासिल कर लिए हैं. इस दौरान इनका गेंदबाजी औसत 18.21 का वहीं इकोनॉमी रेट 9.44 का रहा है.

कई बार यह गेंदबाज इस सीजन पर्पल कैप भी पहन चुका है. कुल-मिलाकर कहा जाए, तो यह SRH के लिए काफी फायदे का सौदा साबित हो रहे और 1.20 करोड़ की कीमत में टीम के लिए कहीं ना कहीं 25-30 करोड़ रूपये वाले खिलाड़ी जैसा काम कर रहे हैं.

देवदत्त पडिक्कल

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने देवदत्त पडिक्कल को 2 करोड में खरीदा. लेकिन इस खिलाड़ी ने अपनी कीमत से ज्यादा टीम के लिए मेहनत की है. पिछले सीजन पडिक्कल ने RCB के लिए 10 मैचों में 27.44 की औसत और 150.61 के स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए थे. जबिक, 2 अर्धशतक भी जड़े. वहीं, पडिक्कल के बल्ले से 21 चौके और 14 छक्के भी निकले.

इस IPL 2026 में भी पडिक्कल का बल्ला खूब बोल रहा है. अब तक उन्होंने RCB के लिए 8 मैचों में 192.06 के स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए हैं. साथ ही 3 अर्धशतक भी जमाए. कुल मिलाकर देवदत्त पडिक्कल आरसीबी के लिए खरा सोना साबित हुए हैं. वह टीम के लिए आक्रामक अंदाज में खेलते हैं, और तेजी से रन बटोरते हैं. जो उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाता है.

IPL 2026 से ओलंपिक के लिए हो गई 15 सदस्यीय टीम इंडिया तैयार, इन 15 खिलाड़ियों को मौका! वैभव, प्रियांस, अभिषेक, ईशान....

डोनोवन फेरेरा

डोनोवन फेरेरा को राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ रूपये की कीमत में दिल्ली कैपिटल्स से नीतिश राणा की जगह ट्रेड किया था, उनका यह दांव इस सीजन काफी सही पड़ा है, क्योंकि साउथ अफ्रीका के इस विस्फोटक बल्लेबाज का बल्ला इस सीजन काफी बोल रहा है. यह बल्लेबाज ने राजस्थान रॉयल्स को अपने दम पर इस सीजन 2-3 मैच जीता डाले हैं.

IPL 2026 में अपने खेले 8 मैचों में यह फिनिशर बल्लेबाज 36.40 की औसत व 158.26 के स्ट्राइक रेट से कुल 182 रन बना चूका है. साथ ही 2 अर्द्धशतक भी इस सीजन इनके बल्ले से निकले हैं. यह खिलाड़ी मैच को अच्छा फिनिश कर रहा और मध्यक्रम में राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी को संभाल रहा है. वहीं गेंदबाजी से भी टीम के लिए योगदान दे रहा और कुछ ओवर बॉलिंग भी कर रहा है.

मात्र 1 करोड़ की कीमत में राजस्थान रॉयल्स के लिए यह खिलाड़ी अच्छा-ख़ासा रिटर्न साबित हुआ है. डोनोवन फेरेरा के इस प्रदर्शन से निश्चित रूप से टीम मालिक काफी खुश होंगे.

IPL 2026 में फ्लॉप, फिर भी नहीं लेंगे संन्यास! अगले सीजन भी अपनी टीम पर बोझ बने रहेंगे ये 4 खिलाड़ी

Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com