IPL 2026 में फ्लॉप, फिर भी नहीं लेंगे संन्यास! अगले सीजन भी अपनी टीम पर बोझ बने रहेंगे ये 4 खिलाड़ी
Published - 29 Apr 2026, 03:22 PM | Updated - 29 Apr 2026, 03:37 PM
Table of Contents
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका प्रदर्शन फ्रेंचाइजी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। यही कारण है कि उनकी फ्रेंचाइजी इस सीजन न ही मैच जीत पा रही है और न ही प्लेऑफ में पहुंचने में सक्षम नजर आ रही है।
हालांकि, आईपीएल 2026 (IPL 2026) में फ्लॉप होने के बाद भी ये जो चार खिलाड़ी हैं वह अगले सीजन नहीं, लेंगे बल्कि अगली बार भी अपनी टीम पर बोझ बने रह सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये चार खिलाड़ी।
IPL 2026 के बाद अजिंक्य रहाणे नहीं लेंगे संन्यास
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन बेहद फीका रहा है। उन्होंने मौजूदा सीजन में केकेआर के लिए बतौर कप्तान 8 पारियों में 23.14 की मामूली औसत और 135 के साधारण स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 162 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।
इस सीजन रहाणे दो बार बिना खाता खोले भी आउट हो चुके हैं, लेकिन इस शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद वह रिटायरमेंट नहीं लेंगे, बल्कि अगले सीजन दोबारा आईपीएल खेलते नजर आएंगे।
करुण नायर का होगा आखिरी सीजन
दिल्ली कैपिटल्स के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज करुण नायर को टीम मैनेजमेंट ने एक मैच में मौका दिया था, लेकिन वह सिर्फ 5 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद उनको डीसी ने दोबारा खेलने का मौका नहीं दिया है। लेकिन आईपीएल 2026 (IPL 2026) में पंजाब किंग्स के खिलाफ फील्डर के तौर उन्होंने दो आसान कैच टपकाए थे।
जबकि ये दोनों कैच पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के थे, जिन्होंने बाद में 36 गेंदों पर नाबाद 71 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को 265 रन का ऐतिहासिक टारगेट चेज करवा लिया था। यानी करुण न ही बल्ले से धमाल मचा पाए और फील्डिंग में भी उन्होंने दो आसान कैच टपका दिए।
दीपक चाहर की हो सकती है छुट्टी
अनुभवी मध्यम तेज गेंदबाज दीपक चाहर का यह मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी सीजन माना जा रहा है, जिसके बाद खुद टीम प्रबंधन उनको स्क्वाड से रिलीज कर सकता है। चाहर ने एमआई के लिए आईपीएल 2026 (IPL 2026) में 3 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ एक विकेट लिया है।
इस दौरान उन्होंने 13.38 की बेहद महंगी इकॉनमी से रन खर्च किए थे। ऐसे प्रदर्शन के बाद दीपक को एमआई रिलीज कर सकती है, लेकिन इसके बाद भी वह संन्यास नहीं लेंगे, बल्कि ऑक्शन में दोबारा उतर सकते हैं।
जयदेव उनादकट का कट सकता है पत्ता
सनराइजर्स हैदराबाद के 34 वर्षींय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट का यह आखिरी सीजन माना जा रहा है, जिसके बाद टीम की मालकिन काव्या मारन खुद इस खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती हैं।
उनादकट ने आईपीएल 2026 में ऑरेंज आर्मी (IPL 2026) की ओर से 4 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 4 विकेट झटके हैं, जबकि इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 10.90 का रहा है।
इस प्रदर्शन के चलते एसआरएच उनादकट को रिलीज कर सकती है, लेकिन इसके बावजूद वह संन्यास नहीं लेंगे, बल्कि ऑक्शन में अपना नाम फिर डाल सकते हैं।
Rajasthan Royals के खिलाफ ब्लैक आर्म बैंड पहनकर क्यों खेले PBKS के खिलाड़ी? जानें बड़ी वजह
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर