‘मेरी हर कामयाबी उन्ही की देन....' Abhishek Sharma ने सिर्फ इस दिग्गज को दिया अपनी सफलता का पूरा श्रेय

Published - 29 Apr 2026, 02:30 PM | Updated - 29 Apr 2026, 02:32 PM

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जमकर बरस रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर रहे अभिषेक शर्मा ने मौजूदा सीजन में 8 मैचों में 380 रन ठोक चुके हैं और वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर हैं।

उनसे आगे 15 वर्षींय वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने 9 पारियों में 400 रन बनाए हैं। लेकिन उनके पास वैभव से आगे निकलने का शानदार मौका होगा। मगर उससे पहले अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह को अपनी सफलता का श्रेय दिया है। अभिषेक ने कहा कि अगर वह कामयाब हैं तो इसके पीछे युवी पाजी का बेहद अहम रोल है।

मैं खुशकिस्मत था- Abhishek Sharma

भारतीय टीम के स्टार टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए लॉकडाउन के समय को याद किया और बताया,

"युवी पाजी (युवराज सिंह) के साथ ट्रेनिंग करना मेरे लिए एक बहुत बड़ा पल था। मैं बचपन से ही उन्हें अपना आदर्श मानता आया हूं। उन्होंने मुझे शुरुआत में कुछ मार्गदर्शन दिया, लेकिन हमारे पास साथ में ज्यादा समय नहीं था। फिर लॉकडाउन आ गया। मुझे लगता है कि युवराज पाजी ने इसे कुछ खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम करने के अवसर के रूप में देखा। मैं खुशकिस्मत था कि मुझे उनमें से एक होने का मौका मिला।"

वह मुझे भारत के लिए- अभिषेक शर्मा

दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने खुलासा किया कि युवराज सिंह उनको भारत के लिए बड़े मैच का प्लेयर बनाना चाहते थे। उन्होंने यह भी बताया कि न सिर्फ बल्ले से बल्कि अहम मौकों पर गेंद से भी वह भारत के लिए मैच विनर बनकर उभरें। उन्होंने कहा,

"जब हमारा कैंप शुरू हुआ, तो उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसने सचमुच मेरी सोच बदल दी। उन्होंने मुझसे कहा कि जो ट्रेनिंग और मानसिकता हम विकसित कर रहे थे, वह सिर्फ घरेलू क्रिकेट या आईपीएल के लिए नहीं थी, न ही सिर्फ भारत के लिए कुछ मैच खेलने के लिए। उन्होंने कहा कि वह मुझे भारत के लिए बड़े मैच जीतने, प्रभावशाली पारियां खेलने और सबसे अहम मौकों पर गेंद से कमाल दिखाने के लिए मानसिक रूप से तैयार कर रहे थे।"

Priyansh Arya के छक्के ने बुजुर्ग दर्शक को किया लहूलुहान, खून से लथपथ शारीर का VIDEO वायरल

शानदार अभिषेक शर्मा के आंकड़े

युवा सलामी बल्लेबाज ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत 6 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे के साथ की थी। इस सीरीज में अभिषेक ने धमाकेदार शतक ठोक टीम इंडिया में अपनी जगह को पुख्ता कर लिया था।

इसके बाद से अब तक वह टीम इंडिया के लिए 46 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 45 पारियों में उन्होंने 33.44 की दमदार औसत और 190.46 के खतरनाक स्ट्राइक रेट के साथ 1438 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं।

अभिषेक की ताकत उनकी पहली गेंद से ही प्रहार करने की काबिलियत हैं, जो कि बड़े-बड़े गेंदबाजों को सोचने पर मजबूर कर देती है। साथ ही अभिषेक (Abhishek Sharma) दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज भी है।

IPL 2026 के बीच आई संन्यास की खबर, इन 2 खिलाड़ियों ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, कभी RCB का था मैच विनर

Tagged:

abhishek sharma yuvraj singh IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com