Priyansh Arya के छक्के ने बुजुर्ग दर्शक को किया लहूलुहान, खून से लथपथ शारीर का VIDEO वायरल

Published - 29 Apr 2026, 12:14 PM | Updated - 29 Apr 2026, 01:10 PM

Priyansh Arya

Priyansh Arya: आईपीएल 2026 के तहत 28 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हाई स्कोरिंग मुकाबला खेला गया था।

मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित ओवर में 222 बन बनाए थे, जिसके जवाब में 19.2 ओवर में पिंक आर्मी ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

हालांकि, इस मैच में पंजाब किंग्स के युवा सलामी बल्लेबाज के बल्ले से एक ऐसा छक्का देखने को मिला, जिसने स्टेडियम में बैठे बुजुर्ग दर्शक को खून से लहूलुहान कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Priyansh Arya के छक्के ने बुजुर्ग को किया घायल

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के युवा सलामी बल्लेबाज ने 11 गेंदों पर 29 रन की धुआंधार पारी खेली थी। उनकी पारी में 5 चौके और एक छक्का शामिल था। प्रियांश का यह इकलौता छक्का स्टेडियम में बैठे पंजाब किंग्स के बुजुर्ग प्रशंसक को चोटिल गया।

दरअसल, जो सिक्स प्रियांश (Priyansh Arya) ने लगाया था वह सीधा बुजुर्ग के चेहरे पर जाकर लगा, जिससे उनकी आंख और नाक के बीच से खून आने लगा। चोट इतनी गंभीर थी कि आस-पास बैठे लोग भी उनकी मदद करने लगे और उनके खून को रोकने की लगातार कोशिश करते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

तुरंत बुजुर्ग का किया उपचार

चोट की गंभीरता को देखते हुए स्टेडियम में मौजूद मेडिकल टीम तुरंत उस शख्स की जांच करने पहुंची और उनका उपचार किया गया। मेडिकल टीम ने मरहम-पट्टी करके उनके खून के बहाव को रोका।

आपको बताते हैं कि आईपीएल में गेंद से किसी खिलाड़ी को अगर चोट लगती है या कोई नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी आयोजकों की नहीं होती है और यह नियम टिकट पर भी लिखा होता है।

हालांकि, दर्शकों को गंभीर चोट से बचाने या बड़ी मुश्किल से बचने के लिए स्टेडियम में एक मेडिकल टीम मौजूद होती है, जो कि प्राथमिक जांच के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर अस्पताल पहुंचाने में मदद कर सके।

GT Playing XI: RCB के खिलाफ गुजरात की इलेवन फिक्स! इन 11 खिलाड़ियों पर दांव खेल रहे कप्तान गिल

ये दर्शक भी हो चुके हैं मैदान पर चोटिल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की छोटी प्रशंसक टिया भाटिया को साल 2012 में आरसीबी बनाम पुण वॉरियर्स मैच के दौरान क्रिस गेल की एक गेंद जा लगी थी। उस समय टिया मात्र 10 वर्ष की थी और गेंद इतनी जोर से उनके नाक पर लगी थी कि उनकी नाक ही हड्डी टूट गई और फिर बाद में सर्जरी करवानी पड़ी।

बता दें कि, इस हादसे के बाद क्रिस गेल खुद बच्ची से मिलने अस्पताल गए थे और उन्होंने माफी भी मांगी थी। वहीं, साल 2022 में आयुष बदोनी ने एक छक्का मारा था, जो कि स्टेडियम में बैठी महिला के सिर पर जा लगा था। हालांकि, गनीमत रही कि महिला को अधिक चोट नहीं लगी। जबकि अब प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) भी अपने छक्के से दर्शक को घायल कर चुके हैं।

भारत में क्यों बैन है Riyan Parag द्वारा पी गई ई-सिगरेट? क्या इसकी कीमत और ब्रांड! जानें सबकुछ

Tagged:

PUNJAB KINGS Priyansh Arya IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com