GT Playing XI: RCB के खिलाफ गुजरात की इलेवन फिक्स! इन 11 खिलाड़ियों पर दांव खेल रहे कप्तान गिल

Published - 29 Apr 2026, 11:02 AM | Updated - 29 Apr 2026, 11:11 AM

GT Playing XI

GT Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर गुजरात टाइटंस को हराना काफी मुश्किल हो सकता है, लेकिन पिछले कुछ मैचों में जिस तरह का प्रदर्शन जीटी (GT Playing XI) का रहा है उसको देखने के बाद माना जा रहा है कि आरसीबी के खिलाफ वह पिच परिस्थितियों के अनुसार अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ अहम बदलाव कर सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि कप्तान शुभमन गिल किन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं।

GT Playing XI: गुजरात अपने शीर्ष क्रम पर निर्भर

पिछले सीजन की तरह ही आईपीएल 2026 में भी गुजरात टाइटंस (GT Playing XI) अपने शीर्ष क्रम पर काफी अधिक निर्भर नजर आ रही है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और साईं सुदर्शन पर जहां टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होती है तो नंबर तीन पर जोस बटलर आते हैं, जिनका फॉर्म मौजूदा सीजन में बेहद कमाल का रहा है। बता दें कि, गुजरात को अगर आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज करनी है तो उनके शीर्ष क्रम को रन बनाना जरूर होगा।

मिडिल ऑर्डर को मजबूत करना चाहेंगे कप्तान

गुजरात टाइटंस का मिडिल ऑर्डर (GT Playing XI) हेड कोच आशीष नेहरा के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। टॉप ऑर्डर जहां रनों की बारिश कर रहा है तो मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों के बल्ले से बिल्कुल भी रन नहीं निकल रहे हैं।

नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आने वाले वाशिंगटन सुंदर जरूर कुछ अच्छी पारियां खेल रहे हैं, लेकिन राहुल तेवतिया का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है।

वहीं, जेसन होल्डर से भी टीम मैनेजमेंट को बल्ले से एक आतिशी पारी की उम्मीद होगी। वहीं माना जा रहा है कि आरसीबी के खिलाफ कप्तान गिल, कुमार कुशाग्र को भी मौका (GT Playing XI) दे सकती है, ताकि मिडिल ऑर्डर को थोड़ा मजबूत किया जा सके।

GT vs RCB Live Streaming: कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकेंगे गुजरात बनाम आरसीबी मैच की लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

जीटी की गेंदबाजी बेमिसाल

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी मौजूदा सीजन (GT Playing XI) में बेहद कमाल की रही है। कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की पेस तिगड़ी विरोधियों को पैर जमाने का मौका नहीं देती है तो राशिद खान और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आर. साई किशोर को शामिल किया जा सकता है।

इन दोनों की जोड़ी आरसीबी के बल्लेबाजों को स्पिन जाल में फंसा सकते हैं। वहीं, जेसन होल्डर को उनकी लंबाई का फायदा अहमदाबाद में मिल सकता है, जहां पर तेज गेंदबाजों को अच्छा उछाल मिलता है। जबकि वाशिंगटन सुंदर भी हाथ घूमाते नजर आ सकते हैं।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, साईं सुदर्शन, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट प्लेयर- आर. साई किशोर

भारत में बैन ई-सिगरेट पीना Riyan Parag को पड़ा भारी, BCCI कर रही बड़ी कार्रवाई? सुनाई जाएगी ये बड़ी सजा

Tagged:

shubman gill GT Playing XI Royal Challengers Bengaluru
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com