भारत में बैन ई-सिगरेट पीना Riyan Parag को पड़ा भारी, BCCI कर रही बड़ी कार्रवाई? सुनाई जाएगी ये बड़ी सजा
Published - 29 Apr 2026, 10:39 AM | Updated - 29 Apr 2026, 10:47 AM
Table of Contents
Riyan Parag: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने सभी को चौंकाकर रख दिया। राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में आरआर को 6 विकेट से धमाकेदार जीत जरूर मिली, लेकिन इसी मैच के दौरान पिंक आर्मी के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ड्रेसिंग रूम में बैठकर बैन ई-सिगरेट के छल्ले बना रहे थे।
जी हां, 24 वर्षींय आरआर कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में बैठकर ई-सिगरेट का सेवन कर रहे थे, जिसके बाद बीसीसीआई इस मामले में उनपर भारी जुर्माना ठोक सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि युवा कप्तान को अब क्या-क्या मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
Riyan Parag पर हो सकती है कार्रवाई!
28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेले गए मैच में दूसरी पारी के 16वें ओवर के दौरान कैमरामैन कैमरे को राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम में करते हैं, जहां पर सामने युद्धवीर सिंह चरक बैठे नजर आ रहे हैं तो पीछे कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ई-सिगरेट का कस मार रहे हैं।
Riyan Parag smoking Vape in dressing room 🤯. pic.twitter.com/sOZp5MHynE
— Harshit (@I_am_Harshit_17) April 28, 2026
इस वीडियो के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि दंडित किया जा सकता है। बता दें कि, रियान आईपीएल के नियम अनुसार, ड्रेसिंग रूम और स्टेडियम परिसर में अन्य गैर-निर्दिष्ठ स्थानों में धूम्रपान या वेपिंग करना प्रतिबंध हैं।
BCCI कर सकता है बड़ी कार्रवाई!
राजस्थान रॉयल्स के ऊपर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड कड़ी कार्रवाई कर सकता है। यदि फुटेज सही पाई जाती है तो ऐसे में आचरण का उल्लंघन के तहत उनपर कार्रवाई हो सकती है। इस दौरान पराग पर आर्थिक जुर्माना, आधिकारिक चेतावनी, आचार संहिता की कार्यवाही, मामले की गंभीरता के आधार पर आगे अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
हालांकि, इसको लेकर अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यकीनन इस बात की जानकारी बीसीसीआई अधिकारियों को हो चुकी होगी और वह किसी भी वक्त रियान को तलब कर सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि पराग (Riyan Parag) को उनकी गलती की क्या सजा मिलती है। क्या केवल चेतावनी देकर उनको छोड़ दिया जाएगा या फिर भारी जुर्माना या मैच का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
भारत में बैन हैं ई-सिगरेट
चौंकाने वाली बात ये भी है कि राजस्थान रॉयल्स के युवा कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ड्रेसिंग रूम में जिस ई-सिगरेट का सेवन करते वीडियो में दिख रहे हैं वह भारत में बैन है। वेपिंग उपकरण भारत के इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेद अधिनियम (PECA), 2019 के अंतर्गत आते हैं।
इस कानून के तहत भारत में ई-सिगरेट का उत्पादन, खरीद और उपयोग करने पर पूरी तरह से प्रतिबंधित है। वहीं, उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है या फिर कुछ मामलों में कारावास की व्यवस्था भी मौजूद है। हालांकि, कानूनी कार्रवाई इस बार पर निर्भर करती है कि अधिकारी इस मामले का औपचारिक संज्ञान लेते हैं या फिर नहीं।
RCB Playing XI: साल्ट-डफी की वापसी! तो ये 2 विदेशी बाहर, गुजरात के खिलाफ कुछ ऐसी आरसीबी की अंतिम-11
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर