GT vs RCB Pitch Report: बल्लेबाजों की होगी धूम या गेंदबाज मचाएंगे हाहाकार, आंकड़ों के जरिए समझिए पिच का हाल
Published - 29 Apr 2026, 08:55 AM | Updated - 29 Apr 2026, 08:56 AM
Table of Contents
GT vs RCB Pitch Report: गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच आईपीएल 2026 का 42 वां मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरूवार 30 अप्रैल को होगी. एक तरफ RCB है जो कि पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है. वहीं, GT 4 जीत के साथ पांचवें नंबर पर काबिज है.
ऐसे में दोनों टीमों के बीच बड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. लेकिन नरेंद्र मोदी मैदान की पिच पर दोनों ही टीमों की हार जीत तय करेगी. चलिए तो जानते हैं GT vs RCB Pitch Report क्या कहती है.
GT vs RCB Pitch Report: बल्लेबाजों की होगी धूम या गेंदबाज मचाएंगे हाहाकार?

अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच प्रमुख रूप से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. यहां की सतह फ्लैट हैं और बैटिंग-फ्रेंडली है. जिसकी वजह से बल्लेबाजों को शानदार उछाल मिलता है और शॉट्स आसानी से लगते हैं. जिस कारण अक्सर यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं.
इस मैदान की पिच काली मिट्टी से बनी है, जो शुरूआत में तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार होती है. लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है तो स्पिर्स का दबदबा होने लगता है. खास बात यह है कि भारत के इस स्टेडियम की बाउंड्री बड़ी है. जो स्पिनरों को कैच आउट करवाने के ज्यादा मौके देती है.
IPL मैचों में नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के आंकडें:
- कुल मैच- 47
- पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 24
- पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 23
- ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 178.44
- सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 243/5 (Punjab Kings) 25/03/2025 Gujarat Titans
- सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 89 (Gujarat Titans) 17/04/2024 v Delhi Capitals
- सबसे ज़्यादा स्कोर चेज़ किया गया- 204/3 (Gujarat Titans) 19/04/2025 v Delhi Capitals
- हर विकेट पर एवरेज रन- 28.41
- हर ओवर पर एवरेज रन- 8.99
PBKS vs RR: राजस्थान की आंधी में उड़ा पंजाब किंग्स, रॉयल्स 6 विकेट से जीता मैच
GT vs RCB Pitch Report: किस की होगी जीत?
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक कुल 47 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिनमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 24 मैच जीते है, और पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैचों का आंकड़ा 23 है. स्कोर की बात करें तो पहली पारी का औसत स्कोर 170-195 के बीच रहता है. वहीं, गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मैच में टॉस की भूमिका अहम होगी. जो टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी, उसकी जीत के ज्यादा चांसेस है.
Vaibhav Sooryavanshi ने रचा एक और इतिहास, ये महारिकॉर्ड बनाने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर