Vaibhav Sooryavanshi ने रचा एक और इतिहास, ये महारिकॉर्ड बनाने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
Published - 28 Apr 2026, 06:08 PM | Updated - 28 Apr 2026, 06:19 PM
Table of Contents
भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने एक बार फिर सभी को हैरान कर दिया है। मात्र 15 साल की उम्र में इस युवा बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में छक्कों का वह रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे बड़े-बड़े दिग्गज भी नहीं छू पाए।
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव न सिर्फ दुनिया के सबसे कम उम्र में 1000 टी20 रन पूरे किए, बल्कि वह एक टीएजर खिलाड़ी के रूप में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
Vaibhav Sooryavanshi के नाम छक्कों का विश्व रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अब टी20 क्रिकेट के इतिहास में बतौर टीनेजर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज जो केकेआर के लिए आईपीएल में खेल चुके हैं के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
गुरबाज ने 52 पारियों में 90 छक्के लगाए थे, जबकि वैभव ने सिर्फ 26 पारियों में ही 94 छक्के जड़कर यह महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उनका स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर का है, जो इस उम्र में अविश्वसनीय माना जाता है।
फैन ने बोला 'आप PSL से वापस IPL में आ जाओ..', डेविड वॉर्नर का मजेदार जवाब हुआ वायरल
IPL 2026 में रनों का ढ़ेर लगाया
आईपीएल के मौजूदा सीजन में वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए हालिया मुकाबले में उन्होंने महज 36 गेंदों में शतक जड़ दिया।
इस पारी में उन्होंने 12 गगनचुंबी छक्के लगाए, जो किसी भी भारतीय द्वारा एक आईपीएल पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। उन्होंने मुरली विजय के 11 छक्कों के पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। वैभव आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिनके नाम 40 गेंदों से कम में दो शतक दर्ज हैं।
अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम आई सामने, इन्ही नामों पर लगेगी मुहर
सबसे तेज 1000 टी20 रन
छक्कों के अलावा, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने सबसे तेज 1000 टी20 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। उन्होंने मात्र 473 गेंदों का सामना करते हुए इस आंकड़े को छुआ।
इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मिशेल ओवेन के नाम था, जिन्होंने 533 गेंदों में यह कारनामा किया था। बिहार से ताल्लुक रखने वाले इस युवा खिलाड़ी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को चौंका दिया और अपनी मौजूदगी का ऐलान कर दिया। उनके इस प्रदर्शन ने भारतीय चयनकर्ताओं का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है।
Tagged:
IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshiऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर