न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं चले ये 3 भारतीय खिलाड़ी, तो वर्ल्ड कप 2027 की टीम से हो जाएंगे बाहर

Published - 19 Oct 2026, 08:27 AM | Updated - 19 Oct 2026, 09:03 AM

New Zealand Tour 4

22 अक्टूबर से शुरू हो रहे न्यूजीलैंड दौरे (New Zealand Tour) पर टीम इंडिया को 5 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। इसकी शुरुआत 4 नवंबर से ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जाने वाले मुकाबले के साथ होगी। वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से पांचों मुकाबले काफी अहम होंगे। वहीं, जिन खिलाड़ियों को स्क्वाड में मौका मिला है, उन्हें भी अपने आप को साबित करना होगा।

टेस्ट सीरीज के कारण भारत के दो स्क्वाड घोषित किए गए हैं। पहले तीन मैचों में कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, लेकिन अंतिम दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर कमान संभालेंगे। दोनों ही स्क्वाड में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है। इस लेख में हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न्यूजीलैंड दौरे (New Zealand Tour) पर होने वाली वनडे सीरीज में नहीं चले तो उनका 2027 वर्ल्ड कप का सपना टूट सकता है।

इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के लिए New Zealand Tour पर वनडे सीरीज 2027 वर्ल्ड कप के लिहाज से अहम

1. नीतीश कुमार रेड्डी

New Zealand Tour 5

हार्दिक पांड्या की फिटनेस संबंधी समस्याओं को देखते हुए नीतीश कुमार रेड्डी 2027 वर्ल्ड कप में चुने जाने के प्रबल दावेदार नजर आ रहे हैं। हालांकि, उनके सामने खुद को साबित करने की चुनौती है, क्योंकि वे अभी तक वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, जिससे उन्हें हार्दिक का सॉलिड रिप्लेसमेंट माना जा सके।

इस पेस बॉलिंग ऑलराउंडर ने कुछ मौकों पर अच्छा किया है, लेकिन कई बार बेहद साधारण साबित हुए। ऐसे में नीतीश के लिए न्यूजीलैंड दौरे (New Zealand Tour) पर होने वाली वनडे सीरीज काफी मायने रखती है। इसमें उन्होंने अच्छा किया तो उनके आलोचकों को जवाब मिल जाएगा।

2. ईशान किशन

टी20 इंटरनेशनल में अच्छा करने वाले ईशान किशन को वनडे टीम में दूसरे विकेटकीपर के रूप में मौका मिला है। उन्हें अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ भी चुना गया था। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में वे एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के कारण नहीं खेल पाए थे। ईशान ने वापसी के बाद सबसे छोटे फॉर्मेट में काफी अच्छा किया है लेकिन 50 ओवरों के प्रारूप में अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

ऐसे में ईशान के लिए भी न्यूजीलैंड टूर (New Zealand Tour) पर होने वाली वनडे सीरीज 2027 वर्ल्ड कप के लिहाज से खुद को साबित करने का एक बेहतरीन अवसर है। अगर उन्होंने खराब प्रदर्शन किया तो फिर ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत और कुमार कुशाग्र जैसे विकेटकीपरों को मौका दिया जा सकता है।

3. गुरनूर बरार

2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में चुने जाने की रेस में तेज गेंदबाज गुरनूर बरार भी शामिल हैं। लंबे कद के गुरनूर के पास अतिरिक्त उछाल प्राप्त करने की काबिलियत है और वे काफी अच्छी गति से भी गेंदबाजी करते हैं। इसके अलावा वे बड़े हिट भी लगा सकते हैं। इसी वजह से गुरनूर के पास अपनी जगह पक्की करने का अच्छा मौका था लेकिन वे इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ खास नहीं कर पाए और काफी महंगे भी रहे।

माना जा रहा था कि उन्हें न्यूजीलैंड दौरे (New Zealand Tour) पर होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड से ड्रॉप किया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसी वजह से गुरनूर के लिए यह अंतिम मौका माना जा रहा है। उन्होंने अच्छा नहीं किया तो फिर उनकी छुट्टी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: इस खिलाड़ी की बदले बनती वैभव सूर्यवंशी की जगह, लेकिन गंभीर का चहेता होने के चलते नहीं किया जाता बाहर

Tagged:

ISHAN KISHAN team india New Zealand cricket team Nitish Kumar Reddy gurnoor brar
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com