AFG vs ZIM Today Match Prediction, 2nd ODI – दूसरे वनडे में किसका पलड़ा भारी? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर
Published - 18 Oct 2026, 06:51 PM | Updated - 18 Oct 2026, 07:16 PM
Table of Contents
AFG vs ZIM Tri-Nation Series 2026: अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ज़िम्बाब्वे के बीच खेली जा रही त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मैच में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे टीम आमने-सामने होंगी। ज़िम्बाब्वे टीम ने श्रृंखला में शानदार शुरुआत करते हुए पहले मैच में बांग्लादेश टीम को 99 रनों से हराया है। क्रेग एर्विन, ब्रेंडन टेलर और ब्रैड इवांस इस मैच में टीम की जीत के मुख्य नायक रहे हैं। ज़िम्बाब्वे टीम इस मैच में भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी।
दूसरी तरफ अफगानिस्तान टीम श्रृंखला में अपना पहला मैच खेलेगी। अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ अपनी पिछली श्रृंखला 4-0 से जीती है। अफगानिस्तान टीम भी श्रृंखला में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और AFG vs ZIM Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।
मैच डिटेल्स (AFG vs ZIM Match Details)
| मैच | अफगानिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे |
| स्टेडियम | शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी |
| मैच की तारीख | 19 अक्टूबर 2026 (05:00 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | FANCODE |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (AFG vs ZIM Head-to-Head)
- मैच: 10
- अफगानिस्तान ने जीते: 8
- ज़िम्बाब्वे ने जीते: 2
- ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (AFG vs ZIM Recent Form)
अफगानिस्तान: W, W, W, W, L
ज़िम्बाब्वे: W, L, L, L, L
पिच रिपोर्ट (AFG vs ZIM Pitch Report- शेख जायद स्टेडियम)
AFG vs ZIM शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जाएगा। यह पिच आमतौर पर गेंदबाजों खासकर स्पिनर्स और धीमी गति के गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 250-270 रन का स्कोर एक अच्छा टोटल हो सकता है। पिच रिपोर्ट के आधार पर AFG vs ZIM Today Match Prediction में स्पिनर्स अहम भूमिका निभाएंगे।
पिछले 54 (ODI) मैचों के आंकड़े
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 65% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 33% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 251 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 205 |
| पिच अनुकूल | स्पिनर्स के लिए अनुकूल (59%) |
AFG vs ZIM Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सिनारियो 1: अगर अफगानिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करती है
- पावरप्ले स्कोर: 50–55
- अनुमानित कुल स्कोर: 250–270
- मैच परिणाम: अफगानिस्तान की जीत की संभावना
सिनारियो 2: अगर ज़िम्बाब्वे टीम पहले बल्लेबाजी करती है
- पावरप्ले स्कोर: 40–45
- अनुमानित कुल स्कोर: 220–240
- मैच परिणाम: अफगानिस्तान की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (AFG vs ZIM Playing XI Today)
अफगानिस्तान प्लेइंग-XI:
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़द्रान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह (कप्तान), हशमतुल्लाह शाहिदी, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम ग़ज़नफ़र, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, यामिन अहमदज़ई।
ज़िम्बाब्वे प्लेइंग-XI:
ब्रायन बेनेट, बेन करन, ब्रेंडन टेलर (विकेट कीपर), क्रेग एर्विन, सिकंदर रजा (कप्तान), वेस्ली मधेवेरे, तफदज़वा त्सिगा, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, ब्लेसिंग मुज़राबानी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (AFG vs ZIM Key Players)
टॉप बल्लेबाज
-
क्रेग एर्विन ज़िम्बाब्वे टीम के अनुभवी बल्लेबाज हैं बांग्लादेश के खिलाफ इन्होंने 93 रन की शानदार पारी खेली है। इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं ।
-
सेदिकुल्लाह अटल ने अफगानिस्तान टीम की ओर से आयरलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 313 रन बनाए थे। इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
टॉप गेंदबाज
-
ब्रैड इवांस ने बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।
-
अज़मतुल्लाह उमरज़ई इस मैच में अफगानिस्तान की ओर से प्रमुख गेंदबाज साबित हो सकते हैं। आयरलैंड टीम के खिलाफ पिछली श्रृंखला में 8 विकेट लिए थे।
AFG vs ZIM Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?
अफगानिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे वनडे में हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संयोजन को देखते हुए अफगानिस्तान टीम इस मैच में थोड़ा आगे है। अफगानिस्तान टीम ने इस श्रृंखला के लिए मजबूत टीम का गठन किया है। हालांकि ज़िम्बाब्वे टीम ने भी बांग्लादेश को हराकर जीत के साथ शुरुआत की है। ऐसे में एक अच्छे मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।
अफगानिस्तान के जीतने की संभावना: 60%
ज़िम्बाब्वे के जीतने की संभावना: 40%
यह भी पढ़ें: ट्राई-सीरीज में हिस्सा ले रही टीम को लगा बड़ा झटका, कप्तान को लगी चोट; सभी मैचों से हुए बाहर
AFG vs ZIM Tri-Nation Series 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड
अफगानिस्तान टीम स्क्वाड:
रहमत शाह (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इकराम अलीखिल, सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम ज़द्रान, हशमतुल्लाह शाहिदी, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटी, एएम ग़ज़नफ़र, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, यामीन अहमदज़ई, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी, बिलाल समीन
ज़िम्बाब्वे टीम स्क्वाड:
ब्रायन बेनेट, बेन करन, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), क्रेग एर्विन, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, ब्लेसिंग मुजराबानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, अर्नेस्ट मसुकु, तदिवानाशे मारुमानी, तफादज़वा त्सिगा, विंसेंट मसेकेसा
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
afghanistan cricket team zimbabwe cricket team Afghanistan vs Zimbabwe AFG vs ZIM AFG vs ZIM Today Match Prediction AFG vs ZIM 2nd ODIऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।