'उसे मौका दो....' इस RCB स्टार को सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया में मौका देने की लगाई गुहार
Table of Contents
टीम इंडिया (Team India) में गौतम गंभीर के कार्यकाल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों को काफी कम मौके मिले हैं। पूर्व चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर भी RCH के प्लेयर्स को चुनने में खास दिलचस्पी नहीं रखते थे। हालांकि, उनके जाते ही बेंगलुरु की टीम में शामिल भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो गई, जो चार साल बाद सेलेक्ट हुए। वहीं, उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 की प्लेइंग XI में भी मौका मिला।
अब भुवनेश्वर कुमार की वापसी के बाद, RCB के एक और स्टार खिलाड़ी की टीम इंडिया (Team India) में वापसी की मांग की जा रही है। ये डिमांड फैंस द्वारा नहीं, बल्कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने की है।
RCB के इस खिलाड़ी की भारत की टी20 टीम में वापसी चाहते हैं गावस्कर

काफी सारे फैंस के मन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार का नाम आ रहा होगा लेकिन सुनील गावस्कर ने RCB के जिस खिलाड़ी की भारत (Team India) की टी20 टीम में वापसी की मांग की है, वह क्रुणाल पांड्या हैं। गावस्कर ने क्रुणाल को टी20 के हिसाब से जबरदस्त खिलाड़ी बताया और उनकी स्किल्स की तारीफ की। गावस्कर का मानना है कि अगर टीम इंडिया 2028 वर्ल्ड कप जीतना चाहती है तो क्रुणाल जैसे खिलाड़ी को जरूर टारगेट करना चाहिए।
गावस्कर ने क्रुणाल पांड्या की तारीफों के बांधे पुल
भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले के बाद, जियोस्टार पर बात करते हुए सुनील गावस्कर ने बताया कि क्रुणाल एक समझदार क्रिकेटर हैं, और गेंदबाजी से बल्लेबाजों को बांधकर रख सकते हैं, रनों की गति पर लगाम लगा सकते हैं और विकेट भी चटका सकते हैं। गावस्कर ने कहा,
"एक बेहतरीन क्रिकेटर, सच में हमारे पास मौजूद सबसे समझदार क्रिकेटरों में से एक। जब आप उसकी गेंदबाजी देखते हैं, तो पाते हैं कि वह गेंद को बहुत ज्यादा टर्न नहीं कराता, लेकिन वह अपनी लाइन और लेंथ में इतनी समझदारी से बदलाव करता है। वह बल्लेबाज के दिमाग को पढ़ लेता है और पैड्स पर गेंदबाजी करता है। आपने उसे कभी-कभी बाउंसर फेंकते हुए भी देखा होगा; वह हमेशा बल्लेबाज के खिलाफ कुछ न कुछ सोचता और रणनीति बनाता रहता है और विकेट न ले पाया तो रनों की गति पर लगाम लगाता है।
"फिर एक बल्लेबाज के तौर पर, और डीप में फील्डर के तौर पर, वह एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं। मेरा मानना है कि अगर आप वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं, तो आपको बस उन खिलाड़ियों को साथ ले जाना चाहिए, जिनके बारे में आपको लगता है कि वे वर्ल्ड कप जिता सकते हैं।"
उम्र को ध्यान मत दो, प्रदर्शन के आधार पर Team India में करो चयन
सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया (Team India) के टी20 स्क्वाड में क्रुणाल पांड्या के चयन की मांग करते हुए कहा कि खिलाड़ी की उम्र नहीं देखनी चाहिए। अगर वह आईपीएल और डोमेस्टिक खेल रहा है, तो इसका मतलब है कि वह फिट है। अगर वह प्रदर्शन करता है तो उसे मौका दो। उन्होंने कहा,
"उम्र मत देखिए। यह मायने नहीं रखता। अगर वे IPL खेल रहे हैं, तो वे फिट हैं। अगर वे घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, तो वे फिट हैं और अगर उन्होंने वहां अच्छा प्रदर्शन किया है, तो उन्हें भारतीय टीम में चुन लीजिए। इसी तरह से आगे बढ़ना चाहिए।"
2021 से टीम इंडिया (Team India) के लिए नहीं मिला है खेलने का मौका
बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने 2018 में टीम इंडिया (Team India) के लिए अपना पहला टी20 मुकाबला खेला था। इसके बाद 2021 में ODI डेब्यू किया। हालांकि, इसी साल भारतीय टीम से उनकी छुट्टी भी हो गई। उन्होंने अभी तक 5 वनडे में 130 रन बनाए हैं और 2 विकेट भी झटके हैं। वहीं, 19 टी20 मुकाबलों में रन बनाने के साथ 15 विकेट भी अपने नाम किए।